एक्सपो उत्सव के पांचवे दिन मिडनाइट बाजार और "लक्ष्य द बैंड" ने लोगों को लुभाया, रक्त दान शिविर का भी हुआ आयोजन
एक्सपो उत्सव 2025 के पांचवे दिन मिडनाइट बाजार में लोगों ने देर रात तक जमकर खरीदारी का आनंद लिया। *"लक्ष्य द बैंड"* ने मेन स्टेज पर लोगों का मनोरंजन किया। बच्चों और बड़ो के लिए खास तैयार *फायर शो* किया गया। शो में आर्टिस्ट द्वारा फायर जगलिंग किया गया। बच्चों के लिए कार्टून आर्टिस्ट मैदान में मनोरंजन कर रहे थे। शाम 7 बजे तंबोला का गेम खिलाया गया जिसमें 100 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
वॉयस ऑफ एक्सपो में 40 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं, विदेशी स्टॉल्स में थाईलैंड, ईरान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, और तुर्की के उत्पाद खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। तुर्की की मिठाई बकलावा, थाईलैंड के फुटवियर, ईरान के इलायची केसर और ज्वेलरी, अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स लोगों की खास पसंद बन रहे हैं।
सचिव सन्नी केडिया ने जानकारी दी कि जेसीआई रांची के मेंबर्स द्वारा मोराबादी मैदान में *रक्त दान शिविर* का आयोजन किया गया है, जो 22 सितंबर तक रोज चालू रहेगा। सभी रांची वासियों से आग्रह है कि अगर आप एक्सपो उत्सव का आनंद लेने मोराबादी मैदान आ रहे है तो रक्त दान जरूर करे।
एक्सपो के प्रवक्ता आदित्य जालान के बताया कि आज रविवार के लिए विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है, जिसमें पेंटिंग सुबह के 11.30 बजे , फैंसी ड्रेस दिन के 3 बजे, और डांस प्रतियोगिता शाम के 5.30 बजे शामिल हैं। ये प्रतियोगिताएं बच्चों और युवाओं में खास उत्साह पैदा कर रही हैं। एक्सपो उत्सव 2025 के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल ने बताया कि हर दिन कुछ नया देखने और करने को मिल रहा है, जिससे रांची वासियों का यह उत्सव और भी खास बना हुआ है।
0 Comments