Translate

पेटरवार प्रखंड के बेरमो विधानसभा के 10 पंचायतों की बैठक चांपी के अम्बा टोला में की

पेटरवार प्रखंड के बेरमो विधानसभा के 10 पंचायतों की बैठक चांपी के अम्बा टोला में की

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट --- पेटरवार प्रखंड के बेरमो विधानसभा के 10 पंचायतों की बैठक चांपी के अम्बा टोला के सरना हाट में गुरुवार को की गई। जिसमें पिछरी उतरी, दक्षिणी, अंगवाली उतरी, दक्षिणी, चलकरी उतरी, दक्षिणी खेतको, चांपी, मायापुर, चांदो के झामुमो कार्यकर्ता की बैठक की गई। जिसमें बैठक की अध्यक्षता पेटरवार प्रखंड सचिव श्रीराम हेब्रम व संचालन निलेश किस्कू द्वारा किया गया।

बैठक का उद्देश्य पार्टी में संगठन की मजबूती, पेटरवार प्रखंड युवा इकाई का विस्तार, पार्टी संगठन में महिला का भागीदारी सुनिश्चित करना, पार्टी में कार्य करनी में शामिल करना, झामुमो पार्टी से विधायक प्रतिनिधि नियुक्त को लेकर जोर दिया। प्रखंड सचिव श्रीराम हेब्रम ने कहा कि जब विधायक चुनाव में संयुक्त द्वारा चुनाव लड़ा गया और संयुक्त रूप से विधायक की जीत हुई तो मेरा पार्टी का हक है कि झामुमो से एक विधायक प्रतिनिधि घोषित की जाए। साथ साथ करमा पर्व महोत्सव जारंगडीह के सरना स्थल में मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। मौके में झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष फेनीराम सोरेन, मायापुर मुखिया नाम किशोर मांझी, चांपी मुखिया प्रतिनिधि सीताराम मुर्मू, विश्वनाथ मुर्मू, बबलू करमाली, संतोष करमाली, लखीराम वस्के, जीतराम टुडू, राम कुवर मांझी, शंकर मुर्मू, अनिल कुमार मुर्मू, राजेश्वर रजक, शिवनारायण सोरेन, बीरेंद्र टुडू, बाबूलाल हांसदा, महेश्वर मांझी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments