Translate

कोटपा नियम उल्लंघन एवं अतिक्रमण सम्बन्धित अभियान में कुल 4,000/- रुपये का अर्थिक दंड वसूली की गई

कोटपा नियम उल्लंघन एवं अतिक्रमण सम्बन्धित अभियान में कुल 4,000/- रुपये का अर्थिक दंड वसूली की गई...

=============================

नगर निगम द्वारा गठित एनफोर्समेंट टीम के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा कोटपा नियम उल्लंघन एवं अतिक्रमण सम्बन्धित अभियान चास नगर निगम क्षेत्र में चलाया गया...

=============================

प्रशासक- सह-अपर नगर आयुक्त श्री संजीव कुमार के आदेशानुसार आज दिनांक 11 जुलाई, 2025 को नगर निगम द्वारा गठित एनफोर्समेंट टीम के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा कोटपा नियम उल्लंघन एवं अतिक्रमण सम्बन्धित अभियान चास नगर निगम क्षेत्र जैसे महावीर चौक, चेक पोस्ट, जोधाडीह मोड़ सहित अन्य जगहों में चलाया गया। इस अभियान में कुल 4,000/- रुपये का अर्थिक दंड वसूली की गई l इस अभियान जिला टीम एवं चास थाना के साथ संयुक्त रूप में चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व अनूप गुंजन तोपनो एवं महेंद्र कुमार महतो द्वारा किया गया । 

इस अभियान में शामिल सैनिट्री एवं फूड निरीक्षक, श्री संजीव कुमार भैया एवं श्री प्रशांत राज, चास नगर निगम कर्मियों में, अनिल कुमार रजवार, प्रवीन कुमार, मनीष कुमार हाजरा, मो. आकीब हुसैन, शिव शंकर सिन्हा, संतोष कुमार सिंह एवं प्रकाश कुमार गोप थे। वहीं जिला टीम से मो. असलम एवं चास थाना से मुकेश दयाल सिंह भी इस अभियान में शामिल हुए। 

Post a Comment

0 Comments