Translate

अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट में आउटसोर्सिंग कर्मी की हड़ताल में शामिल मोहन यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें स्लाइन चढ़ाया गया।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट --- अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट में आउटसोर्सिंग कर्मी की हड़ताल में शामिल मोहन यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें स्लाइन चढ़ाया गया। बताते चले कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के द्वारा मानदेय, इ पी एफ, इ एस आई का भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार 18 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे हैं। जिसमें अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट में कुल 24 आउटसोर्सिंग कर्मी हड़ताल पर मौजूद थे। इस बारे में उपस्थित हड़ताल पर गए कर्मियों ने बताया कि हमलोग का वेतन भुगतान पिछले लगभग सात महीने से नहीं मिला है। जिसे लेकर हम सभी ने कई बार वरीय अधिकारियों को भी जानकारी दी, मगर इस पर कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। जिसे लेकर बोकारो जिला अंतर्गत सभी स्वास्थ्य संस्थान में हड़ताल में जाने से पहले इसकी जानकारी भी दी जा चुकी है।

अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट के डा शंभू कुमार ने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल में परेशानी बढ़ी है, सफाई कर्मी,ड्रेसर,टेक्नीशियन, लैब अस्सिटेंट सहित गार्ड मिलाकर 24 लोग हड़ताल पर चले गए हैं। 

हड़ताल पर जाने से अस्पताल में काम करने वालों की संख्या में कमी हुई है सिर्फ नौ कर्मचारी डॉक्टर सहित मिलाकर बचे इनके सहारे रात और दिन काम किया जा रहा है। कुल 45 कर्मचारी थे अभी 9 लोगो से काम चल रहा है जिससे परेशानी हो रही है। सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं जिससे अस्पताल में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीं जांच भी नहीं हो पा रहा है। इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है।

हड़ताल पर राजेश कुमार यादव, शिव कुमार यादव, चंदन कुमार, गोविन्द सिंह, प्रमाणन प्रसाद, तनवीर, संजय महतो, रवि देवी, अनीता देवी सहित 24 आउटसोर्सिंग कर्मी हड़ताल पर मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments