दरभंगा
सिंहवाड़ा सबडिवीजन एक दिन में 25,49,888 रुपए की राजस्व वसूली कर पुरे दरभंगा ग्रामीण में प्रथम स्थान हासिल किए।
दरभंगा ग्रामीण बिजली विभाग के विधुत कार्यपालक अभियंता केशव कुमार के आदेशानुसार मंगलवार को सहायक विधुत अभियंता जिकेश कुमार के नेतृत्व में राजस्व वसूली मिशन चलाया गया। जिसमें सिंहवाड़ा सबडिवीजन अंतर्गत विधुत आपूर्ति प्रशाखा जाले, कमतौल,सनहपुर वह सिंहवाड़ा में 25 लाख से अधिक राजस्व वसूली कर पुरे दरभंगा ग्रामीण में प्रथम स्थान प्राप्त किए ।
वहीं सिंहवाड़ा सबडिवीजन के सहायक विधुत अभियंता जिकेश कुमार ने कहा कि इस राजस्व वसुली मिशन में सभी विधुत आपूर्ति प्रशाखा के कनिय विधुत अभियंता का बहुत अच्छा योगदान मिला।
राजस्व वसूली मिशन में बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी, सहायक आईटी मैनेजर अनुराग श्रीवास्तव,सिंहवाड़ा सबडिवीजन के सभी कनिय विधुत अभियंता, कार्यपालक सहायक,फ्रेंचाइजी,रिडर,मानव बल व विभागीय कर्मचारी के साथ साथ पुरे दरभंगा ग्रामीण में प्रथम स्थान हासिल किए हैं।
वहीं दरभंगा ग्रामीण के विधुत कार्यपालक अभियंता केशव कुमार ने सिंहवाड़ा सबडिविजन के सहायक विधुत अभियंता जिकेश कुमार व सहायक आईटी मैनेजर अनुराग श्रीवास्तव के साथ साथ सभी कनिय विधुत अभियंता,कार्यपालक सहायक,फ्रेंचचाईजी,रीडर,मानव बल एवम विभागीय कर्मचारी को बधाई दिए।
0 Comments