Translate

NBPDCL के विधुत कार्यपालक अभियंता केशव कुमार ने आर आर एफ के साथ की समीक्षा बैठक।

 दरभंगा

  2000 से अधिक बकायेदारों की खैर नही।
नही भुगतान करेंगे तो कटेगी बिजली।।

शुक्रवार को NBPDCL दरभंगा ग्रामीण के विधुत कार्यपालक अभियंता केशव कुमार के नेतृत्व में दरभंगा ग्रामीण अंतर्गत विधुत आपूर्ति प्रमंडल दरभंगा में बिलिंग व राजस्व पर फ्रेंचाईजी के साथ समीक्षा बैठक कर सभी फ्रेंचाईजी को वर्तमान माह फरवरी में फ्रेंचाईजी को आवंटित उपभोक्ता का 100% बिलिंग व राजस्व वसूली के साथ साथ अपने अपने क्षेत्र में ऐसे उपभोक्ता जो अप्रैल 2024 से अभी तक बिल भुगतान नही किए हैं वैसे उपभोक्ताओं से बिल भुगतान लें नहीं भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली काट दें।

अपने क्षेत्र के बकायेदारों के घर रेड नोटिस अवश्य दें।

सभी आर आर एफ प्रत्येक दिन 100 बिलिंग करेंगे।

वहीं बैठक में दरभंगा ग्रामीण के सहायक विधुत अभियंता (राजस्व) दिव प्रकाश मंडल ने सभी फ्रेंचाईजी को सुचित करते हुए कहा है की दिए गए MRU को समय अनुसार डाउनलोड कर बिलिंग करेंगे तब ही आप लोगों को समय पर बिलिंग खत्म होगा।

 सुचना प्रौद्योगिक प्रबंधक अंकेश कुमार ने हिदायत देते हुए कहा की आप लोग सुबह 7 बजे से क्षेत्र में निकल कर अपना अपना आईडी लौगिंग करें हेडक्वार्टर का शखत आदेश है।

बैठक में मनोज कर्न,अभय कुमार,अभिषेक कुमार,बिसो राम,प्रमोद कुमार गुप्ता,प्रेम कुमार यादव,सिताराम,एवम अन्य फ्रेंचाईजी उपस्थित थे।


       मोहम्मद सरफराज आलम अअंसारी

              करंट खबर दरभंगा

Post a Comment

0 Comments