CM हेमंत सोरेन छह रोज बाद लौटे रांची, कहां और क्यों गये थे… जानें Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन दिल्ली से वापस रांची लौट आये हैं। वे विशेष विमान से बीती देर रात रांची लौटे। उनके साथ विधायक पत्नी कल्पना सोरेन और पिता शिबू सोरेन भी थे। CM अपने पिता की रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए दिल्ली गये हुए थे। बीते नौ फरवरी को रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। दिशोम गुरू की जांच में वक्त लगने के कारण उन्हें छह रोज तक दिल्ली में रुकना पड़ा। फिलहाल दिशोम गुरू की तबीयत सामान्य बतायी गयी है।
0 Comments