Translate

गोड्डा जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति के द्वारा ,होटल गुन्निया प्राइड लोहिया नगर,गोड्डा में एक आवश्यक प्रेस वार्ता


आज दिनांक 11 अगस्त 2024 को गोड्डा जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति के द्वारा ,होटल गुन्निया प्राइड लोहिया नगर,गोड्डा में एक आवश्यक प्रेस वार्ता किया गया।  प्रेस वार्ता आयोजन का मुख्य विषय वस्तु ,झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना (JMMSY) के विषय में किया गया।प्रेस वार्ता करते हुवे प्रवक्ता राजेश मंडल ने कहा कि आज झारखंड राज्य में महिला सशक्तिकरण के लिए 25 जुलाई से JMMSY योजना को आरंभ किया गया है। जिसका संपूर्ण झारखंड प्रदेश में पंचायत एवं वार्ड स्तर पर जिला प्रशासन के द्वारा शिविर लगा कर,03 अगस्त से फार्म भरवाने का कार्य शुरू किया गया है ।जो ऑन लाइन के साथ साथ ऑफ लाइन भरने का प्रवधान किया गया है। पहले दिन के  सर्वर प्रॉब्लम के शिकायत मिलने पर स्वंय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने संज्ञान लेते हुवे सुधार कराने का काम किया। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में  कमजोर सरवर होने के शिकायत पर तुरंत मुख्यमंत्री जी ने संज्ञान लेते हुवे,ऑन लाइन के साथ ऑफ लाइन फार्म फीलप करने का प्रवधान किया। फार्म फीलप में राशन कार्ड में नाम होने की बाध्यता के कारण ,महिलाओं के परेशानी को देखते हुवे, पुनः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने आवेदक के पिता या पति का राशन कार्ड होने पर भी फार्म भरने का प्रवधान करवाया। नतीजा ये है की आज तक में ही पूरे प्रदेश में लगभग 17 लाख आवेदन जिला प्रशासन के पास प्राप्त किया जा चुका है। आगे अभी 15 अगस्त के बाद भी फार्म लिया जाएगा। हेमंत सरकार के द्वारा झारखंड में 40 लाख माता बहनों को  JMMSY योजना से अच्छादित करने का प्लानिंग है। महिलाओं की उत्सुकता और शिविर में उमड़ती भीड़ को देखकर बीजेपी को पेट में दर्द और माथे में सर दर्द हो गया है।ये साफ हो गया है की बीजेपी का बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ ,महिला सशक्तिकरण नारा टाय टाय फिस हो गया है।कारण हेमंत सरकार का प्राइमरी स्कूल की बच्चियों से लेकर उच्च शिक्षा लेने वाली बच्चियों के लिए पोषण हार से लेकर वस्त्र ,किताब,साइकिल वितरण, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना लाभ दिलाते हुए अब 21 बर्ष से लेकर50 वर्ष की आम महिलाओं को JMMSY योजना फिर सर्वजन पेंशन योजना लाभ,यानी की महिला माता बहनों को जन्म से मृत्युतक का लाभ देकर हेमंत सरकार ने बीजेपी में खलबली मचा दिया है।इसलिए बीजेपी वाले अनर्गल बयानबाजी कर जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।लेकिन जनता जान रही है की मेरा सच्चा हिमायती हेमंत सरकार ही है।प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सह प्रवक्ता कयूम अंसारी,सदर प्रखंड अध्यक्ष सह सोसल मीडिया सदस्य बालमुकुंद महतो,जिला उपाध्यक्ष सह  सोसल मीडिया सदस्य घनश्याम यादव, सोसल मीडिया सदस्य निसार अहमद,दिलीप ठाकुर,बड़कू अंसारी युवा नगर नेता,साहिल अंसारी,एजाज अंसारी,कौशर अंसारी आदि उपस्थित थे।
- -
- राजेश मंडल
- प्रवक्ता सह
- केंद्रीय समिति सदस्य 
- जिला झामुमो,गोड्डा।

Post a Comment

0 Comments