Translate

अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची, उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में सेंट जेवियर कॉलेज रांची एवं मारवाड़ी कॉलेज रांची, विमेंस कॉलेज रांची के चुनावी साक्षरता

आज अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची,  उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में सेंट जेवियर कॉलेज रांची एवं मारवाड़ी कॉलेज रांची, विमेंस कॉलेज रांची के चुनावी साक्षरता क्लब के छात्र/छात्राओं द्वारा यंग वोटर को मतदान के लिए आकर्षित करने के लिए सेंट जेवियर कॉलेज रांची से शहीद चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान सभी छात्र/छात्राओं ने एक स्वर में कहा  "कौन गढ़ेगा देश को मेरा वोट.. मेरा वोट", "25 मई देना है देना है वोट"। सभी छात्र छात्राओं का उत्साह कैंडल मार्च में काफ़ी था। खबर ताशफीन मुर्तजा की सीनियर रिपोर्टर करंट खबर न्यूज

Post a Comment

0 Comments