धनबाद के लोयाबाद निवासी कांग्रेस इंटक के प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता एवं धनबाद नगर निगम के भावी मेयर प्रत्याशी बिरेंद्र पासवान ने झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को झारखंड सरकार में मंत्री पद देने की मांग की । उन्होंने बताया की पुरे कोयलांचल सहित झारखंड प्रदेश में हाइली क्वालिफाइड विधायक में पूर्णिमा नीरज सिंह का नाम आता है। पी एन सिंह ने झरिया विधानसभा में सिर्फ नही सिंदरी धनबाद सहित अन्य क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर विकाश कार्य कर रही है। जिला खनिज फंड से झरिया से लेकर सिंदरी तक सड़क निर्माण करवा रही है। इनके कार्य शैली से भाजपा के सांसद,भाजपा विधायक तक प्रभावित हैं और इनके साथ विकाश कार्य में बढ़ चढ़ कर साथ दे रहे हैं मंच साझा कर रहे हैं। अगर इनको मंत्री बनाया जाता हैं तो झारखंड प्रदेश तेजी से आगे बढ़ेगा और पुरे देश में झारखंड का नाम रौशन होगा ।
0 Comments