Translate

औलावृष्टि से किसानो के लाखो एकड़ मे खेतो मे लगे फसलो को एंव गरीबो के घरो का हुए नुकसान का मुआवजा दे कृषि एवं आपदा विभाग विजय शंकर नायक

औलावृष्टि से किसानो के लाखो एकड़ मे खेतो मे लगे फसलो को   एंव गरीबो के घरो का हुए नुकसान  का मुआवजा  दे कृषि  एवं आपदा विभाग
विजय शंकर नायक


उपरोक्त बातें आज संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी झारखंड छत्तीसगढ़ विजय शंकर नायक ने कहीं । उन्होंने कहा की गुरुवार   झारखंड के विभिन्न जिलों में भारी ओलावृष्टि ने तबाही मचाई है बारिश के साथ ओला के गिरने से जहां किसानों के लाखों एकड़ खेतों में लगी सब्जियां एवं फसलों की बर्बादी हुई है तो वहीं दूसरी ओर गरीब गुरबा के हजारों खपरैल घरों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।
नायक ने आगे कहा कि भारी ओलावृष्टि से राज्य के विभिन्न जिलों में हजारों हजार खपरैल घर तबाह हो गए हैं वहीं गेहूं और सब्जियों की खेती नष्ट हो गई है । आसमान से 100 से 250 ग्राम तक के ओला लगातार गिरने से देखते ही देखते घरो और खेतों में तबाही मच गई लोगों के घरों के आंगन में एक-एक फीट तक ओला जमा हो गए थे रांची जिले के साथ-साथ विभिन्न प्रमंडलो में भी कई स्थान पर भयंकर ओलावृष्टि हुई है ओलावृष्टि का असर राज्य के सभी जिलों में अधिक रहा है ।
श्री नायक ने आगे कहा है कि राज्य के किसानों एवं गरीब गुरबा के घरों में भारी तबाही होने  से  राज्य  के  किसानों  एवं  गरीबो  के  सामने  विकट  आर्थिक  समस्या  खड़ी  हो  गई  है  ऐसे  मे  राज्य  सरकार का  नैतिक  कर्तव्य  बनता  है  कि  वे  किसानों  और  गरीबो  के  दुखों  में  खड़ा  हो  और  उन्हें  प्राकृतिक  आपदा  से  हुए  नुकसान  का  भरपाई  मुआवजा  देने  का  काम  करने  के  लिए  सभी  उपायुक्तों एवं  प्रखंड  विकास  पदाधिकारियों  को  राज्य के मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन यह निर्देश जारी करें की सर्वप्रथम हुए नुकसानों का आकलन कराया जाए और उसके बाद कृषि विभाग एवं आपदा विभाग के द्वारा मुआवजा दिलाया जाए ताकि इन लोगों का भला हो

Post a Comment

0 Comments