Translate

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गोड्डा में गोड्डा जिला का पुनर्गठन किया गया

आज दिनांक 11 /2/2024 को स्थान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गोड्डा में  गोड्डा जिला का पुनर्गठन किया गया ! बैठक में मुख्य रूप से क्रीड़ा भारती झारखंड प्रांत के प्रांत सह मंत्री श्री संजीत राय जी उपस्थित थे ! उन्होंने कहा कि क्रीड़ा भारती स्थानीय खेलों के साथ-साथ पारंपरिक खेलो को बढ़ावा देने वाला अखिल भारतीय सामाजिक खेल संगठन है, जो खेल के माध्यम से आरोग्य संपन्न  राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं! 
बैठक में प्रांत सह मंत्री द्वारा नई कार्यकारणी की घोषणा की गई, जो इस प्रकार है !
संरक्षक - श्री राजीव मेहता जी
सह संरक्षक - प्रो. ललन झा
अध्यक्ष - अजय कुमार
सचिव (मंत्री)-  प्रदीप कुमार ठाकुर
सह मंत्री - मनोरंजन बास्की, प्रीतम कुमार, ऋषिकेश सिंह 
उपाध्यक्ष - पिंकी गुप्ता , दीपक सिंह, आनंद कुमार
कोषाध्यक्ष - गौतम कुमार महतो
क्रीड़ा केंद्र प्रमुख -सिकेंद्र कुमार
युवा प्रमुख - रितेश कुमार दत्ता
प्रचार प्रसार प्रमुख - नैतिक कुमार झा
कार्यकारणी सदस्य - निर्गुण कुमार संतलाल किसको सुनीता टुडू बुद्धन सिंह इत्यादि!
बैठक को संबोधित करते नवनियुक्त संरक्षक श्री राजीव मेहता जी ने कहा कि क्रीड़ा भारती गोड्डा ,  क्रीड़ा भारती के अपेक्षा अनुरूप कार्य करेगी! हम सभी  को  खेल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में  अहम भूमिका निभाना है!
बैठक में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष- अजय कुमार, 
जिला मंत्री- प्रदीप कुमार ठाकुर जी  ने अपना विचार रखा कहा की खेल जगत में गोड्डा कीड़ा भारती संगठन अपना राष्ट्र स्तर पर खेल के माध्यम से एक अलग पहचान बनाएगी!
साथी ही सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी द्वारा अपना-अपना विचार रखा गया !

Post a Comment

0 Comments