Translate

जिला पदाधिकरी ने गहरी संवेद नाव्यक्त करते हुए कहा,,

जिला पदाधिकरी ने गहरी संवेद नाव्यक्त करते हुए कहा,, 

सभी मृतकों के आश्रितों को घटना के तहत मिलने वाले मुआवजों मिलेगा जल्द,,  
लखीसराय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर रहा मुंगेर प्रशासन,,


सज्जन कुमार गर्ग 
मुंगेर:लखीसराय में हुए हृदय विदारक सड़क दुर्घटना में मारे गए मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड के नौ लोगों की मौत पर जिलाधिकारी, मुंगेर अवनीश कुमार सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत ही हृदय विदारक घटना है। मुंगेर जिला प्रशासन इस दुख की घड़ी में सभी मृतकों के परिजनों के साथ है तथा सभी मृतकों के आश्रितों को घटना के तहत मिलने वाले मुआवजों को दिलाने के लिए लखीसराय जिला प्रशासन से लगातार समन्वय स्थापित कर रही है।जिलाधिकारीअवनीश कुमार सिंह      ने कहा कि सभी मृतकों के आश्रितों को मिलने वाले मुआवजों के लिए मृतकों के मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, शपथ पत्र सहित अन्य दस्तावेजों का संकलन कर लखीसराय जिला प्रशासन को उपलब्ध करा रही है, ताकि इसके माध्यम से लखीसराय जिला प्रशासन भी शीघ्रताशीघ्र मृतकों के परिजनों को मिलने वाले मुआवजों की राशि उपलब्ध करा सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मुंगेर द्वारा सभी मृतकों को  इसके अतिरिक्त अन्य जो भी मुआवजा होगा उसे दिलाने में मुंगेर जिला प्रशासन लखीसराय जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर रही है।

Post a Comment

0 Comments