Translate

सदान मोर्चा की 27 फरवरी को रांची में होने वाली अधिकार मार्च को लेकर तैयारी, बैठक हुंडरू में महिला की हुई बड़ी बैठक सम्पन्न सदानों को दोयम

सदान मोर्चा की 27 फरवरी को  रांची में होने वाली अधिकार मार्च  को लेकर  तैयारी बैठक हुंडरू में महिला की हुई बड़ी बैठक सम्पन्न 

 सदानों  को दोयम दर्जा का
 नागरिक बना दिया गया है: राजेंद्र प्रसाद 

आज दिनांक 25 .2. 2024 को
मूलवासी सदान मोर्चा  के तत्वाधान में आने वाले दिनांक 27 फरवरी 2024 को मोराबादी रांची में प्रस्तावित अधिकार मार्च की  तैयारी को लेकर आज हुंडरू में बैठक हुई।  बैठक में मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता लक्ष्मण साहू,    मूलवासी सदानों मोर्चा के द्वारा 27 फरवरी को रांची के मोराबादी मैदान स्थित गांधी प्रतिम से राजभवन तक विशाल अधिकार मार्च आयोजित की गई है।  इस अधिकार मार्च में राज्य के समस्त जिलों के सदान शामिल होंगे।।इस मौके पर  मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद  ने  कहा कि  राज्य में  बनने वाली सभी सरकार ने मूलवासी सदानों को दोयम दर्जा का नागरिक बना दिया है। उन्होंने कहा इससे अब हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगें। कहा सरकारों ने मूलवासी सदानों की अधिकार को छीनने का काम किया। राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि  सदानों को अधिकार लेना है तो संगठित होकर अधिकारों के लिए सड़क पर उतरना होगा। तब ही मूलवासी सदानों को अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा राजनीतिक दल लोकसभा और विधानसभा में  बाहरी उम्मीदवार को प्रत्याशी बनाकर सदानों के अधिकार को छीनने ने का काम रहे हैं।उन्होंने कहा कि झारखण्ड  में सदानों की आबादी 65% है। लेकिन हम अपने वोट का महत्व को नहीं समझ पाए जिसका लाभ राजनीतिक दल उठा रहे हैं।
आरती कुमारी ने कहां की जेएसएससी सीजीएल प्रश्न पत्र लीक होने से झारखंडी और सदानों का अधिकार मरा गया।
बैठक में 

श्रीमती आरती देवी, आरती कुमारी, शांति कुमारी ,संजू देवी, रेखा कुमारी ,शेफाली देवी ,सोनी देवी ,बुधनी देवी ,सुनीता देवी ,मंजू देवी ,बीना देवी, सीता देवी ,सुनीता देवी ,दुर्गा देवी, सुलेखा, तिलेश्वरी देवी, कुर्मी देवी, कमला देवी, केशव देवी ,शोभा कुमारी, पूजा देवी, पार्वती देवी, कलावती देवी, केसरी देवी, राधिका देवी, प्रभादेवी, सरवाला देवी ,आशा देवी ,किरण देवी, निर्मला देवी ,कलावती देवी, केसरी देवी के अलावा सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।

Post a Comment

0 Comments