Translate

भगवान बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा का माल्यार्पण करके रामप्रकाश तिवारी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान शुरू किया



भगवान बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा का माल्यार्पण करके रामप्रकाश तिवारी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान शुरू किया

रांची। स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष रामप्रकाश तिवारी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज दिनांक - 29.01.2024 को लगभग 1 से 2 बजे दोपहर में बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा का माल्यार्पण करके झारखंड राज्यव्यापी भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान शुरू किया उन्होंने बिरसा चौक पर आम जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि झारखंड राज्य 24 वर्षों के दौरान कभी भाजपा, आजसू जदयू एनडीए गठबंधन की पूर्व सरकार और वर्तमान झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस,राजद की यूपीए इंडी गठबंधन सरकार के शासन में सभी सरकारी विभागों, कार्यालयों में भ्रष्टाचार बढ़ा है ईडी,आयकर विभाग, सीबीआई, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पूर्व वर्तमान सत्तारूढ़ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है सरकारी अफसर कर्मचारी जेल जा रहे हैं। उसके बाद केंद्रीय अध्यक्ष रामप्रकाश तिवारी एच.ई.सी.हेदक्वाटर गए जहां धरना प्रदर्शन कर रहे अधिकारियों मजदूरों को स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी का समर्थन दोहराते हुए कहा है कि एच.ई.सी.कर्मियों अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की केंद्र सरकार घोर अन्याय, अत्याचार कर रही है।सोलह महीने से वेतन नहीं दे रही है एच.ई.सी. की जमीन बेचने के बाद अब कारखाना को राष्ट्रीय बहुराष्ट्रीय कंपनी को बेचने की साज़िश कर रही है केंद्र सरकार ने इसके पूर्व एअर इंडिया को टाटा के हाथों बेच दिया है अब एच.ई.सी.को बचाने के लिए स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी राज्यव्यापी जन आंदोलन छेड़ेगी। कारखाना को बंद होने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने प्रचार वाहन से हटिया, खिजरी,रांची विधानसभा एवं रांची लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के नीतियों का प्रचार प्रसार किया और एच.ई.सी.के मजदूरों के आंदोलन का समर्थन करने और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के खिलाफ संघर्ष करने हेतु आम जनता से अपील किया।
भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में वशिष्ठ जी, शिवशंकर सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हूए। यह जानकारी पार्टी प्रवक्ता बम शंभू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दिया।
          बम शंभू दत्त
केंद्रीय प्रवक्ता सह सहसचिव
स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी, झारखंड,रांची।

दिनांक -29.01.2024

Post a Comment

0 Comments