Translate

छात्र जद यू,राँची ने सावित्रीबाई फुले की मनायी जयंती

 छात्र जद यू,राँची ने  सावित्रीबाई फुले की मनायी जयंती 
 स्वाभिमान से जीने के लिए पढ़ाई करो, पाठशाला ही इंसानों का सच्चा गहना है।"_

सावित्रीबाई फुले की इन उक्तियों का पाठन झारखण्ड छात्र जनता दल यू की छात्र नेत्री तानवी बरदियार ने भारत की पहली महिला शिक्षिका  सावित्रीबाई फुले की जयंती के मौके पर बापू वाटिका में उपस्थित छात्रों के बीच किया। 
उन्होंने आगे सावित्रीबाई फुले को उदृत किया , 
" _उसका नाम अज्ञान है। उसे धर दबोचो, मज़बूत पकड़कर पीटो और उसे जीवन से भगा दो।_"
_"बेटी के विवाह से पहले उसे शिक्षित बनाओ ताकि वह आसानी से अच्छे बुरे में फर्क कर सके।"_

मौके पर उपस्थित छात्र जद यू  प्रभारी  डॉ विनय भरत ने कहा कि "स्वतंत्रता से पहले भारत में महिलाओं के साथ काफी भेदभाव होता था। समाज में दलितों की अच्छी नहीं थी। महिला दलित होती थी तो यह भेदभाव और भी बड़ा होता था। जब सावित्री बाई स्कूल जाती थीं, तो लोग उन्हें पत्थर मारते थे। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कड़ा संघर्ष करते हुए शिक्षा हासिल की। सावित्रीबाई फुले का जीवन महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित था। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जमकर उठाई आवाज।"

पति ज्योतिबाई फुले के साथ मिलकर "सत्यशोधक समाज" की स्थापना करने वाली इन महान सामाजिक योद्धा के जयंती पर झारखण्ड छात्र संघ के अध्यक्ष रंजन कुमार,  कार्यकारी अध्यक्ष मो आसिफ इक़बाल, तन्वी बरदियार, माफीउद्दीन अंसारी, मोटिक्किल रहमान, रोशन, मनीष कुमार, अर्जुन कुमार,
अनीश कुमार, अनुज कुमार,आयुष शर्मा, मानसी विश्वास, प्राची सिंह, अमित कुमार, काजल कुमारी,अमन कुमार साहू तथा अन्य ने अपने विचार रखे।

डॉ विनय भरत
प्रभारी
झारखण्ड छात्र जद यू

Post a Comment

0 Comments