Translate

ABVP राँची महानगर के द्वारा परमवीर चक्र लांसनायक अल्बर्ट एक्का की 81वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर राँची का हृदयस्थली फिरायलाल चौक में अवस्थित शहीद अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप दान किया गया।

ABVP राँची महानगर के द्वारा परमवीर चक्र लांसनायक अल्बर्ट एक्का की 81वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर राँची का हृदयस्थली फिरायलाल चौक में अवस्थित शहीद अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप दान किया गया।
एल्बर्ट की दिली इच्छा भारतीय सेना में जाने की थी, जो दिसंबर 1962 को पूरी हुई। उन्होंने सेना में बिहार रेजिमेंट से अपना कार्य शुरू किया। बाद में जब 14 गार्ड्स का गठन हुआ, तब एल्बर्ट अपने कुछ साथियों के साथ वहाँ स्थानांतरित कर दिए गए। एल्बर्ट एक अच्छे योद्धा तो थे ही, यह हॉकी के भी अच्छे खिलाड़ी थे। भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 में अलबर्ट एक्का वीरता, शौर्य और सैनिक हुनर का प्रदर्शन करते हुए अपने इकाई के सैनिकों की रक्षा की थी।
महानगर मंत्री ऋतुराज शाहदेव नें कहा परमवीर चक्र लांसनायक अल्बर्ट एक्का एक भारतीय सैनिक थे जो 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध हिली की लड़ाई में वीरगति को प्राप्त हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। पूरे पूर्वी भारत के ये एकमात्र परमवीर चक्र विजेता हैं। ऐसे महान वीर को विद्यार्थी परिषद नमन करती है।
मौके पर प्रदेश सह कार्यालय मंत्री विद्यानन्द राय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साक्षी गुप्ता, महानगर संगठन मंत्री अभिनव जीत, छात्रा विस्तारीका किरण कुमारी, महानगर सह मंत्री सिद्धांत श्रीवास्तव, सौरव राय, अमन साहू, संजना कुमारी, कुणाल केशरी, अभिषेक गोस्वामी, रवि शुभम हांसदा, सिद्धार्थ पवार, शिवम सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments