Translate

झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव एवं उनके साथ रांची महानगर काली पूजा समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे

झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव एवं उनके साथ रांची महानगर काली पूजा समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे,अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, संरक्षक लाल किशोर नाथ शाहदेव,मुख्य सलाहकार नंदकिशोर सिंह चंदेल,महाकाली पूजा समिति के अध्यक्ष बबलू वर्मा,महासचिव पिया बर्मन, रीना सिंह ने रांची महानगर काली पूजा समिति के नेतृत्व में बने महाकाली पूजा समिति कचहरी रोड जयपाल सिंह स्टेडियम स्थित मां काली के पूजा पंडाल का कल अपराह्न 3:00 बजे उद्घाटन किया एवं मां काली का पट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ समर्पित किया।महानगर काली पूजा समिति ने सीमित संसाधनों में 40 फीट काल्पनिक मंदिर का प्रारुप तैयार किया है,बंगाल का ढ़ाक एवं विद्युत सज्जा आकर्षित करते हैं एवं साथ ही साथ भंडारा का भी आयोजन किया गया है।
 इस मौके पर वित्त मंत्री ने मां काली के चरणों में शीश झुकाकर राज्य की खुशहाली, राज्य वासियों के बेहतर जीवन, उत्तम स्वास्थ्य, सुख समृद्धि, शांति, सद्भावना, प्रेम,भाईचारगी के लिए कामना किया।आयोजकों को विशेष रुप से वित्त मंत्री ने शुभकामनाऐं दी। उन्होंने कहा राजधानी सहित पूरे राज्य में काली पूजा मिल जुलकर लोग मनाऐं और झारखंड की आपसी भाईचारे की परंपरा को आगे बढ़ाते रहें।
महानगर काली पूजा समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने कहा राजधानी में सभी पूजा पंडालों का उद्धघाटन हो चुका है,देर रात्रि पूजा के उपरान्त भंडारा प्रसाद वितरण शुरू हो गया है। दीपोत्सव के उपरान्त आज लाखों श्रद्धालु मां काली के दर्शन के लिए उमड़ पड़े हैं।
रांची महानगर काली पूजा समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, महानगर काली पूजा समिति के वॉलिंटियर्स सभी बड़े छोटे पूजा पंडालों में स्थानीय समितियों को सहयोग कर रहे हैं,उन्होंने राजधानी वासियों से आह्वान किया कि वह हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाऐं।
आज के मौके पर संजय सोनी,अशोक यादव,रोहन सिंह, विशाल पासवान, मोहित रजक,अनुप केसरी,अमित गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments