Translate

3 नवंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पोड़ैयाहाट प्रखंड के बांझी पंचायत झारखण्ड मुक्ति मोर्चा समिति का सम्मेलन

 3 नवंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पोड़ैयाहाट प्रखंड के बांझी पंचायत झारखण्ड मुक्ति मोर्चा समिति का सम्मेलन देर संध्या, बांझी हाट मैदान के हटिया सेड में किया गया।सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर हांसदा ने किया और संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष बासु मंडल ने किया।सम्मेलन का आयोजन वरिष्ट नेता प्रणय मण्डल ने किया।पर्वेक्षक के रूप में जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य घनश्याम यादव एवं केंद्रीय समिति सदस्य कौशलेंद्र टुडू जी उपस्थित हुवे।मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य राजेश मंडल जी उपस्थित हुए।उन्होंने अपने संबोधन में हेमंत सरकार की दर्जनों योजनाओं को जनता के बीच रखते हुवे कहा आदिवासी, मूलवासी के हित की बात सिर्फ और सिर्फ दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन के धरती पुत्र माननीय हेमंत सोरेन ही कर सकते हैं और जी जान से कर भी रहे है। वहीं प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर हांसदा ने संथाली भाषा में विस्तार पूर्वक झारखंड राज्य अलग होने से लेकर राज्य हित में दर्जनों योजनाओं को धरातल पर उतारा है इसलिए आप सभी झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता लेकर माटी की पार्टी से जुड़िए।कौशलेंद्र टुडू ने भी पोड़ैयाहाट विधान सभा की वर्तमान स्थिति को लोगो के बीच रखते हुए झामुमो से जुड़ने का आह्वान किया।जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव ने 11नवम्बर 2023 को होनेवाली बृहद  पंचायत सम्मेलन में सम्मिलित होने का न्योता दिया।प्रखंड सचिव मुन्ना भगत ने अबूवा आवास का फार्म भरने के लिए योग्य लाभुक को हर संभव मदद करने का वचन दिया।अन्य वक्ताओं में नगर अध्यक्ष गोड्डा अजय कुमार देवा,पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य श्याम हेंब्रम , प्रणव मंडल आदि ने भी संबोधित किया। अंत में सदस्यता अभियान चला कर सर्व सम्मति से बांझी पंचायत झारखण्ड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष प्रणय मण्डल,सचिव बालकिशोर मुर्मू,उपाध्यक्ष मोहन राय, कोषाध्यक्ष रेजाऊल अंसारी,संगठन सचिव सागेन मुर्मु को चुना।सम्मेलन में लगभग सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
_राजेश मंडल
केंद्रीय समिति सदस्य
सह पूर्व जिला अध्यक्ष
झामुमो,गोड्डा।

Post a Comment

0 Comments