Translate

21 नवंबर को पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के द्वारा हनवारा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया,

21 नवंबर को पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के द्वारा हनवारा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया,                                   जिसमें  संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी तथा पुलिस पदाधिकारी को निम्नांकित दिशा निर्देश दिया गया :-
1.  लंबित कांडों का समीक्षा कर  संबंधित पुलिस पदाधिकारी  को त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया।
2. लंबित वारंट एवं कुर्की का निष्पादन अविलंब करेंगे। साथ ही फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिया गया।
3. निरीक्षण से संबंधित सभी पंजियो का अवलोकन कर उसमें पाए गए कमियों का निराकरण/ प्रविष्टि हेतु निर्देश दिया गया।
4. आम नागरिकों के द्वारा प्राप्त शिकायत पत्रों का अविलंब निष्पादित करेंगे।
5. असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए विधि सम्मत कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Post a Comment

0 Comments