गोपाल शर्मा
झारखंड/ साहेबगंज
नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत जिले में गंगा उत्सव 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के बीच रंगोली एवं सैंड आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस बीच कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रेडिशनल फूड स्टॉल एवं सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र रहा।
गंगा उत्सव 2023 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि गंगा साफ रहे गंगा के तत्वों की साफ सफाई के प्रति लोग जागरुक हो नदी में रहने वाले जलीय जीवों के प्रति लोगों तक जानकारियां पहुंचे एवं प्लास्टिक का उपयोग न करने के प्रती लोग और जागरूक हों।
गंगा उत्सव 2023 में कल का कार्यक्रम के अंतर्गत 9 का रस का आयोजन भी किया गया जहां 11 नौका ने हिस्सा लिया। इस दौरान साहब सहनी ग्रुप को प्रथम नरेश सहनी ग्रुप को द्वितीय, गोपाल सहनी को तृतीय, खगेश चौधरी को चतुर्थ तथा रवि सहनी को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी एवं अन्य उपस्थित थे।
0 Comments