सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति छप्पन सेट डोरंडा डोरंडा द्वारा निर्मित पूजा पंडाल चंद्रयान 3 का उद्घाटन झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के कर कमलों द्वारा 20 अक्टूबर को होगा , साथ ही साथ उसी दिन संध्या 7:00 बजे मां दुर्गे की मूर्ति के पट को भी आम श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। छप्पन सेट दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे स्वागत अध्यक्षता के रूप में उपस्थित होकर संध्या 7.30 बजे से 501 महिलाओं द्वारा भव्य आरती का आयोजन करेंगे।
छप्पन सेट सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष गोपी दूबे ने बताया पूजा पंडाल का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है जो सुबह 20 अक्टूबर को तैयार हो जाएगा।आकर्षक विद्युत सजा से पूरे छप्पन सेट परिसर को सजाया गया है,बंगाल के ढ़ाक विशेष आकर्षण के केंद्र रहेंगे। सप्तमी,अष्टमी,नवमी को विशेष रूप से दुर्गोत्सव का त्योहार मनाया जा रहा है,आगंतुक श्रद्धालुओं के लिए भोग की व्यवस्था एवं उनके लिए पूजन की व्यवस्था की गई है।21 अक्टूबर को प्रात: माता का प्राण प्रतिष्ठा एवं संध्या पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है,तथा अच्छे पेंटिंग्स निर्मित करने वाले बच्चों के लिए पुरस्कार भी दिए जाएंगे।22 तारीख महाअष्टमी के दिन रात्रि 8:00 बजे से भव्य डांडिया का आयोजन भी किया जा रहा है।
सचिव विजय गुप्ता ने बताया 61 वां दुर्गोत्सव धूमधाम से मनाई जा रही है।60 वर्ष पूर्व छप्पन सेट में सरकारी कर्मचारियों द्वारा दुर्गा पूजा प्रारंभ की गई थी जो आज डोरंडा क्षेत्र का सबसे बड़ा एवं भव्य पूजा पंडाल का रुप ले चुका है। सेवानिवृत्त होकर गये लोग भी पूजा पंडाल अपने बच्चों को घूमाने लाते हैं।
समिति के संरक्षक कपिलदेव सिंह,सचिव विजय गुप्ता, मेंहुल दूबे,गोपाल तिवारी, पंकज तिवारी,कमलेश कुमार, पान सिंह, दीपक ठाकुर, शशि कुमार, विवेक सिंह,अजय थापा, मनोज सिंह, जेडी गुरुंग, नितिन कुमार,कमलेश झा, दिलीप कुमार, नीरज कुमार, अश्वनी कुमार, बबलू विजयवर्गीय, विवेक छेत्री रोहित छेत्री, राकेश कुमार वर्मा पूजा संपन्न कराने में मुख्य रूप से सहयोग कर रहे हैं
0 Comments