Translate

पुलिस संस्मरण दिवस 2023 पर पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित शहीद स्थल पर शनिवार की सुबह आठ बजे एसपी नौशाद आलम के नेतृत्व में शहीद पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई



पुलिस संस्मरण दिवस 2023 पर पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित शहीद स्थल पर शनिवार की सुबह आठ बजे एसपी नौशाद आलम के नेतृत्व में शहीद पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।                                परेड में शामिल पुलिसकर्मियों ने दो मिनट के लिये अपने राइफल को झुकाया।वहीं एसपी,पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों ने अमर शहीद बेदी पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया।वहीं बरहेट थाना में पदस्थापित सअनि चंद्राय सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।एसपी ने अपने पुलिस पदाधिकारी व जवान को संबोधित करते हुए कहा कि पिछ्ले एक सितंबर 2022 से 31 अगस्त 2023 के बीच देश में 188 व राज्य में दो पुलिस पदाधिकारी व जवान शहीद हुए है।पुलिस पदाधिकारी व जवानों को अपने कर्तव्य के दौरान चुस्त- दुरुस्त,सतर्कता व सुरक्षित रहने की जरूरत है।परिस्थितियों के अनुकूल काम करने की जरूरत है।शहीद पुलिसकर्मियों के लिये दो मिनट का मौन रखा गया।वहीं नवनिर्मित शहीद स्थल का विधिवत उद्घाटन किया गया।

Post a Comment

0 Comments