Translate

बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को गौ रक्षा विभाग के केंद्रीय मंत्री उमेश पोरवाल और जिला अध्यक्ष राम किशोर शर्मा का आगमन हुआ।

गिरिडीह --- बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को गौ रक्षा विभाग के केंद्रीय मंत्री उमेश पोरवाल और जिला अध्यक्ष राम किशोर शर्मा का आगमन हुआ। प्रधानाचार्य शिवकुमार चौधरी ने अतिथि द्वय को अंगवस्त्र एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। मौके पर बच्चों को गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उमेश पोरवाल ने कहा कि अपनी संस्कृति में गौ को माता का दर्जा प्राप्त है। जो व्यक्ति गाय की सेवा और सब प्रकार से उनका अनुगमन करता है । उस पर संतुष्ट होकर गौ माता अत्यंत दुर्लभ वर प्रदान करती है।देशी गाय के दूध, दही, घी, गोबर और गोमूत्र का एक निश्चित अनुपात में मिश्रण पंचगव्य कहलाता है और यह कई प्रकार के गंभीर बीमारियों का रामबाण है। गाय ही अन्य पशुओं में सर्वश्रेष्ठ और बुद्धिमान माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण छह वर्ष के गोपाल बने क्योंकि उन्होंने गौ-सेवा का संकल्प लिया था। गौ माता व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु के बाद भी साथ नहीं छोड़ती और मनुष्य को वैतरणी पार कराती है। हमें अपने घरों में देसी गाय पालना और उसकी सेवा करनी चाहिए। वेद शास्त्रों के अनुसार गौ सेवा से बढ़कर इस संसार में कोई और सेवा नहीं है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत मिश्रा,राजेंद्र लाल बरनवाल, बिपिन सहाय, मनीष पाठक सहित सभी आचार्य दीदी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments