Translate

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
( आध्यात्मिक ज्ञान एवं राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र)
चौधरीबगान, हरितभवन सामने हरमू रोड, रॉची-834001
मो० सं०- 09430142547, 8340645941 ई मेल ranchi@bkivv.org
दादी प्रकाशमणि निर्मल निष्काम व आत्मिक प्रेम की प्रतिमूर्ति थी ब्रह्माकुमारी निर्मला
राँची-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र चौधरी बगान, हरमू रोड, रॉची में आज सहज राजयोग का अभ्यास दादी प्रकाशमणि जी की स्मृति में किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने दादी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और कहा कि उनकी याद में निर्मित 'प्रकाश स्तंभ' प्रतिदिन अनेक आत्माओं को योग की अनुभूतियाँ कराता है।
उन्होंने कहा दादी प्रकाशमणि साकार प्रजापिता ब्रह्मा के अव्यक्त होने के बाद यज्ञ की सेवा बहुत अच्छी तरह से सम्भाला एवं विश्व के 133 देशों में 3500 से भी अधिक सेवा उप सेवाकेन्द्र की स्थापना हुई एवं लाखों की संख्या में लोग ब्राह्मण परिवार में जुड़ गये।
कुशल प्रशासक के साथ वे समस्त ब्राह्मण परिवार की स्नेहमयी दादी भी थी। आप की अनुपस्थिति विशाल ब्राह्मण परिवार में एक रिक्तता का अभास कराती है। वे निर्मल निष्काम व आत्मिक प्रेम की प्रतिपूर्ति थीं। प्यार बॉटना उनका प्रमुख कर्त्तव्य था। जब लोगों से गलती हो जाती थीं तो भी वे प्यार का प्रसाद देना नहीं भूलती थी। उनकी शिक्षाओं में भी कल्याण का भाव व प्यार सनाया होता था। वे चाहती थीं कि भगवान का ये परिवार पवित्रता व प्रेम से भरपूर हो ।
दादी जी अपने 38 वर्षों के सेवा काल में पाँचों महाद्वियों में भ्रातृत्व प्यार का एक अनोखा उदाहरण पेश किया जो अतीत का यादगार सारा विश्व एक परिवार है वसुद्धैव कुटुम्बकम्'
साकार साबित हुआ। इस अवसर पर भाई बहनों नें दादी जी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
मानवता की सेवा में
( ब्रह्माकुमारी निर्मला )
केन्द्र प्रशासिका

Post a Comment

0 Comments