Translate

बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के 11 सदस्य द्वारा विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो एवं मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन को जिला बनाओ का मांग पत्र सौंपा।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट ---- बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के 11 सदस्य द्वारा विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो एवं मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन को जिला बनाओ का मांग पत्र सौंपा। गोमिया विधयक डॉक्टर लम्बोदर महतो के सफल प्रयास से मुख्यमंत्री से मुलाकात संभव हो सका। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो, पूर्व विधायक छत्रु राम महतो, संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक, सहसंयोजक कुलदीप प्रजापति, जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, उपाध्यक्ष बबीता देवी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष चितरंजन साव, कसमार प्रमुख नियति डे, जिप सदस्य सुरेंद्र राज,माला कुमारी, मुखिया तारामणि देवी, मिथुन चंद्रवंसी, रामकिंकर पांडेय, विजय जायसवाल, अजय प्रजापति, नारायण प्रजापति, लोकेश डे सभी ने उपस्थित होकर अपने हांथो से मांग पत्र दिया।

Post a Comment

0 Comments