राज्य के सभी जनसेवक 09 मई से बेमियादी हड़ताल पर हैं और 11 वर्षों की सेवा के बाद ग्रेड पे घटाए जाने के विरोध में तथा अपने 11 सूत्री मांगों के समर्थन में लगातर आंदोलनरत हैं।हड़ताल के 64वें दिन मंगलवार को जनसेवकों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए राज्य में कार्यरत कुल 1.25 लाख पदाधिकारियों , शिक्षकों एवम् कर्मचारियों का प्रतिनिधत्व करने वाला सबसे बड़ा संगठन NMOPS (एनएमओपीएस)/JHAROTEF (झारोटेफ) के आह्वान पर मंगलवार को गोड्डा के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने "मैं जनसेवक के साथ हूं सहित वेतन पेंशन पर कोई प्रहार, नहीं सहेगा कर्मचारी परिवार "लिखित बिल्ला लगाकर कार्यों का निष्पादन किया। एनएमओपीएस के गोड्डा जिला संयोजक डा. सुमन कुमार ने कहा कि 11 वर्षों की सेवा के बाद जनसेवक साथियों का ग्रेड वेतन घटाया जाना अन्याय है। यदि सरकार शीघ्र जनसेवकों का ग्रेड पे रिस्टोर नहीं करती है तो एनएमओपीएसके अन्तर्गत सभी कर्मी जनसेवकों के साथ प्रत्यक्ष आंदोलन में उतर जायेंगे।
*कृषि सचिवालय (नेपाल हाउस) में चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होने रवाना हुए 65 जनसेवक*
12 जून से कृषि सचिवालय (नेपाल हाउस) में चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होने हेतु गोड्डा से 65 जनसेवक रांची रवाना हुए। नेपाल हाउस में 12 जुलाई से 14 जुलाई तक राज्यस्तरीय धरना प्रदर्शन निर्धारीत है। उक्त जानकारी झारखंड राज्य जनसेवक संघ के गोड्डा जिला सचिव राजीव साह ने दी। जिला अध्यक्ष नंदलाल पंडित ने कहा कि कृषि सचिव द्वारा 12 जुलाई तक जनसेवकों के मांगों का समाधान निकालने के लिए आश्वासन दिया गया है। हमें भी पूरी उम्मीद है के इस सप्ताह के अंत तक हमारे संघर्ष पर पूर्ण विराम लगेगा और हम सफल होंगे। संयुक्त सचिव रागिनी सिन्हा ने कहा कि आश्वासन के बाद भी यदि विभाग टाल मटोल का रवैया अपनाती है तो आंदोलन और तीव्र किया जाएगा। रांची रवाना होने वालों में नंदलाल पंडित, राजीव साह, आलोक कुमार, विकास रंजन, ब्रजेश कुमार, रागिनी सिन्हा, अंशु प्रिया, आदित्य प्रियदर्शी, दिलान हांसदा, अंबुज मुर्मु, रवींद्र मुर्मू, डेविड किस्कू, सुशील मुर्मु, अंबुज मुर्मु, किशोर झा, मुकेश मंडल, राहुल, ब्रजकिशोर, जनार्दन , राघव मेहरा, कुमुद मेहरा, मो मुजाहिद,अब्दुल हलीम , प्रीतम,राकेश ,सत्यम आदि शामिल थे।
0 Comments