Translate

जनसंख्या में हो रहा अप्रत्याशित वृद्धि एक वैश्विक चुनौती है- डॉ ब्रजेश


जनसंख्या में हो रहा अप्रत्याशित वृद्धि  एक वैश्विक चुनौती है- डॉ ब्रजेश
राँची, 10 जुलाई2023,
राँची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) ईकाई के तत्वावधान में " विश्व जनसंख्या दिवस" के अवसर पर आज दिनाँक10जुलाई को जनसंख्या में हो रहे वृद्धि के विरुद्ध जन जागरूकता रैली का आयोजन आर यू के बेसिक साइंस बिल्डिंग परिसर से किया गया।
इस अवसर पर एन एस एस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पूरी दुनिया जनसंख्या में हो रहे  अप्रत्याशित वृद्धि से जूझ रहा है एवं एक वैश्विक चुनौती का रूप ले लिया है।उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधन सीमित है लेकिन जिस रफ्तार से जनसंख्या वृद्धि हो रही है अगर सामूहिक प्रयास से इसे नियंत्रित नहीं किया गया तो वो दिन दूर नहीं है कि हमें कई प्रकार के स्थायी समस्या से जूझना पड़ेगा।उन्होंने एन एस एस के स्वयंसेवकों से जनसंख्या में हो रहें विस्फोट के विरुद्ध जन जागरूकता मुहिम चलाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर एन एस एस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कुमारी भारती सिंह, श्रीमती हर्षिता सिन्हा, एन एस एस के टीम लीडर्स क्रमशः दिवाकर आनंद, पुरुषोत्तम, स्मृति रानी, सोनम, अनीसा, दीपक, रिकेश, रोहित ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
जागरूकता रैली बेसिक साइंस बिल्डिंग परिसर से प्रारंभ होकर डी एस पी एम यू, आई एम एस, सिदो कान्हो पार्क, हातमा बस्ती होते हुए सरना टोली में समाप्त हो गया।रैली के दौरान एन एस एस के स्वयंसेवक " छोटा परिवार- सुखी परिवार" , जनसंख्या नियंत्रण सभी की जिम्मेदारी, हम दो- हमारे दो, सभी का एक नारा - जनसंख्या नियंत्रण आदि नारे लगा रहे थे।
   कार्यक्रम को सफल बनाने में एन एस एस के टीम लीडर्स क्रमशः दीपक, शशांक, सुभाष, संस्कृति, अंजली, शिवम, राधिका आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
आज के कार्यक्रम में आर यू के 09 महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय विभागों के कुल 105 एन एस एस के स्वयंसेवक उपस्थित रहें।
                सादर
           डॉ ब्रजेश कुमार
            कार्यक्रम समन्वयक
           राष्ट्रीय सेवा योजना
          राँची विश्वविद्यालय

Post a Comment

0 Comments