अनिश्चितकालीन हड़ताल के 58वें दिन 11 सूत्री मांगों के समर्थन में जनसेवकों का धरना प्रदर्शन कृषि सचिवालय (नेपाल हाउस) के सामने जारी रहा। विदित हो कि 11 वर्षों की सेवा के बाद ग्रेड पे घटाए जाने के कारण जनसेवकों में सरकार के प्रति आक्रोश है और 09 मई से लगातर हड़ताल में रहकर सरकार के ग्रेड पे घटाए जाने संबंधी काले आदेश का विरोध कर रहे हैं। झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ के गोड्डा जिला अध्यक्ष नंदलाल पंडित ने कहा कि हमने 30 जून को माननीय मुख्यमंत्री से उनके पतना स्थित आवास में मिलकर अपना पक्ष रखा था। उन्होंने साकारात्मक परिणाम का आश्वसन दिया था। परंतु सरकार के द्वारा अभी तक कोई भी मांगों पर सकारात्मक परिणाम नहीं दिया गया है। गोड्डा जिला सचिव राजीव साह ने कहा कि लगभग 2 माह से झारखंड के सभी जनसेवक हड़ताल पर हैं।पिछले चार माह से हम जनसेवकों को वेतन नहीं मिला है।जनसेवक आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं। परंतु सरकार पुरी तरह से असंवेदनशील रवैया अपनाए हुए है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। गोड्डा जिला मुख्य सचेतक आलोक कुमार ने कहा कि अभी तक सरकार द्वारा हमारे समस्या का समाधान नहीं किया जाना तानाशाही है। सरकार संवेदनशीलता का परिचय दें तथा हमारी जायज मांगों पर शीघ्र विचार करते हुए इन्हें पूरा करें। गोड्डा से उक्त धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष नंदलाल पंडित, जिला सचिव राजीव साह, उपाध्यक्ष आदित्य प्रियदर्शी, कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, आलोक कुमार,गौतम ठाकुर, उषा मारंडी,सुदर्शन, दिलान हांसदा, अंबुज मुर्मु, गौरव, संजय पंडित, संजीव कुमार,राजकुमार, सुमन, प्रीतम कुमार, बादल मारंडी, आनंद रंजन झा, सत्यम कुमार, किशोर झा, आशुतोष कुमार आदि उपस्थित थे।
0 Comments