झारखंड/ साहेबगंज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के विरूद्ध आज साहेबगंज स्थित बरहरवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जय भारत संकल्प सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत मसाल जुलुस निकलकर केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्त्ता
मौके पर पार्टी के साहेबगंज जिलाध्यक्ष बरक्कत खान ने बताया कि वर्तमान समय की केन्द्र की भाजपा सरकार षड्यंत्र के तहत हमारे नेता राहुल गांधी की सदस्यता को समाप्त कर लोकतंत्र की व्यवस्था में तानाशाही होने का परिचय दिया है। जिसे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता कभी भी सफल नहीं होने देंगे। इसी के तहत आज कांग्रेस के तमाम कार्यकर्तागण हो रहे इस षड्यंत्र के खिलाफ जगह - जगह मसाल जुलुस और नुक्कड़ सभा का अयोजन कर इसका जोरदार विरोध कर रही है।
मसाल जुलूस करते कांग्रेस कार्यकर्त्ता
इस दौरान जिलाध्यक्ष के अलावे पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं में अशोक दास, सफातुल्ला, कमल आर्य, एम. डी. नसीर, शाहबाज, नवीद अंजुम, निताय सरकार, मिथुन मंडल, रंजित टुडू, भोला महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थें।
जुलूस के दौरान बरक्कत खान ने कहा
0 Comments