पुलिस के जवान ने पारिवारिक विवाद में खुद को मारी गोली, टीएमएच में इलाजरत
मामला बोड़ाम थाना के भुइयां सिनान पिकेट का है जहां तैनात जवान किशोर थापा ने पारिवारिक विवाद में गुरुवार की रात खुद को गोली मार ली। गोली उनके बाएं कंधे में आगे की तरफ लगी है।घायल जवान को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया। घायल जवान किशोर कुमार थापा स्पेशल असाल्ट टीम का जवान है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में छानबीन में जुट गए हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि पत्नी से जवान का अक्सर विवाद होता था। जवान की सैलरी की आधी पेमेंट खर्च होने के कारण विवाद चला आ रहा है। रुपए कहां जा रहे हैं। किस पर खर्च हो रहे हैं। इसका हिसाब मांगने पर विवाद होता था। जवान ने कई बार आत्महत्या करने की धमकी दी थी। कुमारी कशिश ने बताया कि गुरुवार की शाम उसने पति से बात करने की कोशिश की लेकिन मोबाइल बंद मिला। रात में उसे घटना की जानकारी मिली। तब वह टीएमएच पहुंची है। खबर ताशफीन मुर्तजा की
0 Comments