विविधता में एकता- भारत की विशेषता - डॉ अजीत कुमार सिन्हा
G 20 की अध्यक्षता भारत को मिलना गर्व की बात - डॉ डी के काम्बले
राँची, 1 मार्च 2023
राँची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में झारखंड के पावन धरती पर जी 20 देशों के प्रतिनिधियों के राँची आगमन पर भव्य स्वागत सह शोभा यात्रा का आयोजन मोराबादी स्तिथ बापू वाटिका से किया गया एवं शोभायात्रा का शुभारंभ राँची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, नैक (बंगलुरू ) के सलाहकार क्रमशः डॉ डी के काम्बले, डॉ श्रीकांत स्वामी एवं डॉ नीलेश पाण्डेय , कुलसचिव डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, परीक्षा नियंत्रक डॉ आशीष कुमार झा, उप निदेशक डॉ स्मृति सिंह , एन वाई के एस के उप निदेशक एस पी सिंह एवं एन एस एस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग ऑफ करके किया गया।
इस अवसर पर कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा से अपने संबोधन में कहा कि आज जो स्वयंसेवक खड़े है एवं इनका स्वरूप विविधता में एकता --भारत की विशेषता है दिखाई दे रहा है ।उन्होंने कहा कि राँची में तीन दिनों तक जी 20 देशों के प्रतिनिधियों का स्वागत करना सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि जी 20 का थीम " वसुधैव कुटुम्बकम " है जिसके माध्यम से एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य का संदेश दिया जा रहा है।उन्होंने एन एस एस के स्वयंसेवकों के इस प्रकार के कार्यक्रम की सराहना करते हुए बधाई दिया।
नैक के सलाहकार डॉ डी के काम्बले ने अपने संबोधन में कहा कि जी20 की अध्यक्षता करने की जवाबदेही भारत को मिलना गर्व की बात है।उन्होंने कहा कि आज मिनी इंडिया का स्वरूप दिख रहा है और आपके इस सकारात्मक प्रयास से भारत के आतिथेय की परंपरा दिखाई दे रही है।
स्वागत सह शोभायात्रा कार्यक्रम बापू वाटिका से प्रारंभ होकर एस एस पी आवास, रेडियम रोड, कचहरी चौक, शहीद चौक, एल्बर्ट एक्का चौक होते हुए राँची विश्वविद्यालय के प्रशासनिक परिसर में समाप्त हो गया। एन एस एस के स्वयंसेवकों द्वारा शोभायात्रा कार्यक्रम में " स्वागत है , स्वागत है - जी20 देशों के प्रतिनिधियों का स्वागत है" "अलग भाषा , अलग वेश --फिर भी अपना एक देश " , " एक दो तीन चार - जी 20 देशों के प्रतिनिधियों को जोहार" , "भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर आपका स्वागत है" आदि नारे लगा रहे थे। शोभायात्रा में एन एस एस के स्वयंसेवकों ने देश के विभिन्न राज्यों के पोशाक में आए थे एक मनमोहक दृश्य दिख रहा था। शोभायात्रा में जी 20 देशों के फ्लैग का स्टेण्डी भी लेकर शामिल हुए। शोभायात्रा में भारत माता के वेश में सुरभि तिवारी हाथ में तिरंगा लेकर बीच में चल रही थी।
आज के कार्यक्रम में एन एस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ टेरेसा टुडू, अनुभव चक्रवर्ती, डॉ अरुण पाण्डेय सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहें।
सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में एन एस एस के टीम लीडर्स क्रमशः दिवाकर आनंद, फलक फातिमा, दीक्षा कुमारी, सौरभ सोनी, अमन कुमार, रिकेश, पूनम, खुशी, अनिल, रोहित, मेराज, उज्ज्वल, अंकित, अनुभा, सुरभी, बॉबी , काजल आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
सादर
डॉ ब्रजेश कुमार
कार्यक्रम समन्वयक
राष्ट्रीय सेवा योजना
राँची विश्वविद्यालय, राँची
0 Comments