गिरिडीह (ईएमएस)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखण्ड मजदूर मोर्चा के तत्वधान में चार महिला संगठनों ने मिला कर महिला मोर्चा का गठन किया।इस बावत हुई बैठक में संगठन के बिस्तार एवं मजबूती पर जोर दिया गया।
बैठक में छटनी ग्रस्त सखी को सेवा वापस दिलाना, न्यूनतम मजदूरी के आधार पर मानदेय निश्चित करना जैसे मुद्दों पर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। वहीं संगठन की अगली बैठक 12 मार्च को करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में झारखण्ड मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह नयन, रघुनंदन विश्वकर्मा, सम्पू सिंह, सरिता देवी, सितारा परवीन, नागेश्वर मण्डल, अंसुलता स्वरूप, दिव्य देवी, अंजू गुप्ता, मीना देवी, इंदु सिंह, रूपलाल महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
ईएमएस/ राजेश कुमार/09 मार्च 2023
0 Comments