Translate

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से  आज भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।                                                         इन प्रशिक्षु पदाधिकारियों में  श्री कुमार शिवाशीष-2020 बैच और 2021 बैच के श्री राकेश सिंह, श्री पारस राणा तथा श्री ऋत्विक श्रीवास्तव शामिल थे। इन्होंने  मुख्यमंत्री को परिचय देने के साथ प्रशिक्षण  के अनुभवों को साझा किया।  मुख्यमंत्री ने इन सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताते हुए कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत आप सभी एक बेहतर पुलिस पदाधिकारी के रूप में अपने दायित्यों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगे । इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह ,  मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे और पुलिस महानिरीक्षक,  प्रशिक्षण श्रीमती प्रिया दुबे मौजूद थीं।

Post a Comment

0 Comments