गुंजन आनंद
झारखंड/ पाकुड़
बढ़ते शीतलहरी के प्रकोप को देखते हुए गैलेक्सी चिल्ड्रेन एकेडमी झिकरहाटी , पाकुड़ के प्रांगण में फ़ोकस इंडिया के द्वारा जरूरतमंद 50 लोगो के बीच कम्बल वितरण किया गया। मौके पर मुख्य रूप से मो फेकारुल शेख (स्कूल संचालक) मो रफीकुल इस्लाम (स्कूल संचालक) ने बताया कि लोग सर्द हवा से काफी परेशान है, दिनों दिन शीत लहरी बढ़ रही है। गरीबों के परेशानियों को देखते हुए फोकस इंडिया द्वारा कंबल का वितरण किया गया।
इस दौरान साहिदुल इस्लाम,असगर अली ,मो फरमान अली, मोसतक शेख, जितेन्द्र प्रमाणिक,जीत प्रमाणिक,राजु प्रमाणिक , प्रेमलाल मरांडी, मनोज सोरेन,निशा हलदार, जवां हेम्ब्रम,पारमति मुर्मू, ईयादूर रहमान,मासुद आलम एवं नूर आलम आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने उपस्थित थे।
0 Comments