Translate

संगठन विस्तार हेतु अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यसमिति की बैठक आयोजित।

गूंजन आनंद 

ब्यूरो/ पाकुड़ 

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यसमिति की एक बैठक मंगलवार को चौक परिसर में  जिला अध्यक्ष जोगेश टुडू  की अध्यक्षता में आहुत की गई। 



बैठक में मुख्यरूप से अनुसूचित जनजाति मोर्चा संताल परगना प्रमंडल प्रभारी सह बोरियों के पूर्व विधायक  ताला मरांडी ,संताल परगना सह प्रभारी  रवीन्द्र टुडू ,पूर्व विधायक सह प्रदेश मंत्री  मिस्त्री सोरेन,अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष  दुर्गा मरांडी ,  पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबूधन मुर्मू ,पूर्व विधायक महेशपुर सुफल मरांडी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  साहेब हांसदा मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में संगठन को मजबूत व सशक्त करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। ताकि आने वाले लोक सभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में पाकुड़ जिला के तीनों विधानसभा को जीत दर्ज कर सके।एसटी मोर्चा संथाल परगना प्रभारी ताला मरांडी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की हेमन्त सरकार लूट खसोट की सरकार है।राज्य में पूरी तरह अराजकता फैली हुई है। यहां के बहन बेटी अब सुरक्षित नही है। उन्होंने कहा बरहेट में एक आदिवासी युवती की निर्मम हत्या कर उनके शव को छत विछत कर कई टुकड़ो में काट दिया। फिर भर सरकार मौन है।सरकार के संरक्षण में राज्य के खनिजों का लूटा जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओ को अराजकता व लूट खसोट की सरकार के विरुद्ध ग्रामीणों को जागरूक करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वही एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बाबुधन मुर्मू ने कहा कि राज्य की हेमन्त सरकार आदिवासियों को सिर्फ ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा  राज्य में चारो तरफ अराजकता फैली हुई है। सरकार में यहां के आदिवासी पहड़िया असुरक्षित महसूस कर रहे है।इसका जीता जागता सबूत है बरहेट में हुए पहड़िया युवती के निर्मम हत्या। 


बैठक में सर्व सम्मिति से मंडलों का दिया गया अतिरिक्त प्रभार जिसमें दुर्गा मरांडी को महेशपुर मंडल, मिस्त्री सोरेन को केराछतार, साहेब हंसदा को लिट्टीपाड़ा, बाबुधन मुर्मू को हिरणपुर व नवीनगर, जामु मरांडी को बिचमहाल, शिलारानी हेम्ब्रम विरकीटी, अमृत पांडेय दादपुर एवं सुफल मरांडी को पाकुड़िया मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।मौके पर भाजपा नेता साहेब हांसदा, एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष  किस्टू सोरेन,जिला मंत्री जामू मरांडी ,जिला अध्यक्ष  अमृत पांडे ,जिला कार्यसमिति सदस्य  दिनेश मुर्मू,लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया, बबलू सोरेन, बनेश्वर सोरेन सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments