![]() |
पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के द्वारा पथरगामा थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह को प्रशस्ति व नगद पुरुस्कार देते हुए |
गोड्डा जिला अंतर्गत पथरगामा थाना क्षेत्र के गंधर्वपुर गांव में एक महिला रवीना देवी, पति श्रवण कुंवर की मृत्यु प्रसव के दौरान हो गई थी, जिसके अंतिम संस्कार हेतु शव को श्मशान घाट ले जाने के लिए कंधा उनके अगल-बगल के लोगों के द्वारा नहीं किया गया। उक्त मृतक महिला के घर पर सिर्फ दो पुरुष ही थे, जिसके कारण अंतिम संस्कार हेतु शव को श्मशान घाट ले जाने में काफी कठिनाई हो रही थी। इसकी जानकारी जब थाना प्रभारी पथरगामा को हुई तो अभिलंब उनके घर पहुंचकर स्वयं एवं अपने थाना में पदस्थापित हवलदार बृजेश कुमार सिंह के द्वारा मृतका के शव को उनके परिजनों के साथ कंधा देकर श्मशान घाट पहुंचाया गया।
![]() |
हवलदार बृजेश कुमार |
उक्त कार्य हेतु महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखंड, रांची महोदय के द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार आज दिनांक 21. 12.22 को पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के द्वारा पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को उनके मनोबल बनाए रखने हेतु 5,000/- की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
झारखंड में खाकी का मानवीय चेहरा पुलिस महानिदेशक का सम्मान
झारखंड पुलिस ने अपने आदर्श वाक्य "सेवा ही लक्ष्य है" का शाब्दिक अनुवाद किया है। पुलिस कर्मियों ने मिलकर शव को श्मशान घाट पहुंचाया। गोड्डा के पथरगामा थाना प्रभारी अरुण कुमार व हवलदार ब्रजेश सिंह ने अर्थी को कंधा दिया।ज्ञात हो कि गोड्डा के पथरगामा थाना क्षेत्र में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गयी थी. मृतका के परिवार में पति व देवर के अलावा कोई अन्य सदस्य नहीं था. सूचना मिलने पर पथरगामा थाना प्रभारी अरुण कुमार हवलदार ब्रजेश कुमार सिंह को साथ ले गए और अर्थी को सम्मान के साथ कंधा देकर श्मशान घाट ले गए.झारखंड के डीजीपी ने की पुलिसकर्मियों के समर्पण की तारीफ
प्रशस्ति पत्र व नकद राशि देकर सम्मानित किया। अपराध
जरूरतमंदों की सेवा के लिए झारखंड पुलिस हमेशा तत्पर रहती है।
0 Comments