Translate

BREKING NEWS ! अज्ञात अपराधियों ने कुख्यात कृष्णा मंडल को गोली मारकर की हत्या, अपराधियों ने घर में घुसकर घटना को दिया अंजाम।


गोपाल शर्मा                                                                                                                                             झारखंड/ साहेबगंज  

अज्ञात अपराधियों ने कुख्यात अपराधी कृष्णा मंडल को घर में घुसकर गोली मार कर हत्या कर दी। मामला साहिबगंज जिला अंतर्गत जिला बाड़ी थाना क्षेत्र के चानन गांव का है जहां अज्ञात अपराधियों द्वारा कृष्णा मंडल को कनपटी में गोली मार दी जिससे कृष्णा मंडल की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ख्यात कृष्णा मंडल की हत्या किसी दूसरे गिरोह के सदस्यों के द्वारा किया गया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा मंडल गांव में ही घर में बैठा था। इस बीच दूसरे अपने कुछ लोग वहां आ धमके। कृष्णा व उन लोगों के बीच पहले कुछ बात चीत हुई। इस बीच अचानक गोली चलने की आवाज़ से वहां हड़कंप मच गया। लोगों में देखा कि कृष्णा खून से लथपथ पड़ा है। आनन फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा मंडल पर मदनशाही के कुख्यात मित्तन मियां, ख्वाजा पहलवान, चानान के ही कुख्यात मुन्ना मंडल की हत्या का आरोप था। इस बीच राजमहल में गिरफ्तारी के बाद इलाज के लिए रांची पहुंचने पर पुलिस अभिरक्षा से फरार होने व इसके बाद 1 जून 2019 को कुख्यात मुन्ना मंडल की मां सीतामुनी एवं इसके बाद विश्वनाथ मंडल हत्याकांड में भी कृष्णा आरोपी था। वारदातों को अंजाम देने के बाद कृष्णा दिल्ली भाग गया था। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर साहिबगंज जेल में डाल दिया था। बताया जा रहा है कि कृष्णा के जेल में रहते उसके ही गैंग के कुछ सदस्यों ने अपना एक अलग गिरोह बना लिया था। संभवता उसी गैंग ने कृष्णा की हत्या की होगी। इधर कृष्णा की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी फूलन देवी के अपराधियों के पहचानने की बात सामने आ रही है। लेकिन फिलहाल फूलन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



Post a Comment

0 Comments