Translate

कोलकाता जीएम के निरीक्षण के पूर्व सीनियर डीसीएम ने किया बरहरवा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण।


गोपाल शर्मा                                                                  साहेबगंज/ बरहरवा 


बरहरवा रेल स्टेशन को कोलकाता जीएम के निरीक्षण के पूर्व रेल प्रशासन तैयारी में जुट गया है। बरहरवा रेल स्टेशन को रंग रोहन व मरम्मत कर स्टेशन के सभी परिसरों को साफ सुथरा कर स्वच्छ करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। वही कोलकाता जीएम के आने के पूर्व रेल प्रशासन के क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा बरहरवा स्टेशन का पूर्व निरीक्षण कर सभी मामलों को दुरुस्त करने में जुटे हैं। इस संदर्भ गुरुवार को सीनियर डीसीएम पवन कुमार पासवान ने बरहरवा स्टेशन को पूर्व निरीक्षण करने पहुंचे। जिसके कारण स्टेशन के सभी रेलकर्मी अपने कार्यस्थल पर मुस्तैद दिखे। 


निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम पवन कुमार पासवान  बरहरवा स्टेशन के सभी परिसरों, कार्यालयों और  कार्यालय के दस्तावेजों को दुरुस्त करने में जुट गए जहां-जहां संभावित विधि व्यवस्था का जीएम कोलकाता द्वारा पड़ताल की जा सकती है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बरहरवा स्टेशन का कोलकाता जीएम द्वारा 28 अक्टूबर को ही निरीक्षण करना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था परंतु आगामी छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने निरीक्षण की तिथि को बढ़ाते हुये 5 नवंबर को निर्धारित कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments