Translate

उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार एवं अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा तथा कार्यपालक दंडाधिकारी कनिष्क कुमार जवाहर नवोदय विद्यालय बोकारो, तेनुघाट में औचक निरीक्षण में पहुंचे।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट ---- उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार एवं अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा तथा कार्यपालक दंडाधिकारी कनिष्क कुमार जवाहर नवोदय विद्यालय बोकारो, तेनुघाट में औचक निरीक्षण में पहुंचे। जवाहर नवोदय विद्यालय स्कॉट गाइड के छात्रों ने सलामी देकर तथा छात्राओं ने पुष्प वर्ष और तिलक लगा कर स्वागत किया। प्राचार्य विपिन कुमार एवं शिक्षकों ने उपयुक्त महोदय, उप विकास महोदया एवं अनुमंडल पदाधिकारी को मोमेंटम ऑर शॉल ओढ़कर सम्मानित किया। उपायुक्त श्री झा ने जवाहर नवोदय विद्यालय अंतर्गत विभिन्न बिंदुओं पर बारीक से जांच की और उस से संबंधित बातों की जानकारी विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार से ली। तथा जो कमी पाई गई उन्हें जल्द से जल्द सुधार करने की सख्त सलाह दिया। उपायुक्त बोकारो ने बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में मनोबल को गिरने नहीं देना है। बुरे से बुरे परिस्थिति में भी संघर्ष करके अपने मनोबल को बढ़ा कर रखना है। आत्म बल से ही मनुष्य अपने आप को बेहतर इंसान के सांचे में ढाल सकता है। उन्होंने छात्रों को बताया कि कमियां ढूंढने निकलोगे तो दुनिया में कमियां ही ढूंढते रह जाओगे। अपने जीवन में नकारात्मक शब्द को नहीं आने देने की सलाह दिया है। अपने संबोधन में शिक्षकों को उन्होंने बताया कि हम यहां आपके कमियों को गिनाने या विद्यालय में कमियां ढूंढने नहीं आए है। हम यहां कमियों को सुधारने और कैसे बेहतर सुविधा मिल सके  आवश्यकता क्या है व छात्रों को बेहतर से बेहतर क्या हो सकता ऐसा सदैव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीचे लेवल के विद्यालय को भी बेहतर शिक्षा देना चाहिए।

शिक्षकों से कहा कि आप अपनी समस्याओं को अलग रखकर विद्यालय के छात्र छात्राओं के प्रति दो सौ प्रतिशत समय और ज्ञान दे, शिक्षा के प्रति कोताही नहीं बरते।

छात्रों से उन्होंने कहा अपने व्यवहार में एसी मधुरता लाएं कि लोग आपके नाम और व्यवहार से जाने। सफाई कर्मी, माली, धोबी, नाई, रिक्शा चालक, सहित जो निम्न स्तर पर जीवन बसर करने वाले लोगों के साथ भी आदर पूर्वक पेस आना चाहिए उनके नाम के बाद जी लगा कर संबोधन करना चाहिए। माता पिता के एवं शिक्षकों के सपनो के साकार करना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments