Translate

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर प्रातः 08:45 बजे डीएवी तेनुघाट विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात् उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट --- स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर प्रातः 08:45 बजे डीएवी तेनुघाट विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात् उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। तदनन्तर ऐतिहासिक दिवस पर प्रायोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में अंग्रेजी भाषा में करन कुमार एवं हिन्दी भाषा में हिमांशु कुमार द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर विचार व्यक्त किया गया तथा नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात अंतर सदनात्मक सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जो बहुत प्रेरक एवं मनमोहक रहा, कार्यक्रम की अगली कड़ी में अमीष सेठी द्वारा राष्ट्र भक्ति परक गीत पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया गया। साथ ही अल्तमस नज़ीर एवं उनके साथियों द्वारा समूह गान प्रस्तुत किया गया। तदोपरांत प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए स्वाधीनता-दिवस के महत्त्व को बताया तथा बच्चों को पढ़-लिखकर अपना विकास करते हुए देश का नाम रौशन करने की बात कही एवं उपस्थित अभिभावकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का समापन हलधर महतो सर के द्वारा तथा कार्यक्रम का संचालन मनन श्रेष्ठ (कक्षा दसवीं) एवं दिव्यानी सिंह (कक्षा आठवीं) के द्वारा अंग्रेज़ी एवं हिन्दी भाषा में किया गया वहीं अनुमंडल स्तरीय कार्यक्रम ‘चिल्ड्रेन पार्क’ में विद्यालय की परेड टीम एवं राष्ट्र गान गायन टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया गया।

Post a Comment

0 Comments