डीडीसी ने पेटरवार प्रखंड में विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण
============================
मनरेगा, जल छाजन योजनाओं, स्वास्थ्य केंद्र एवं चास स्थित जिला पुस्तकालय का किया भी निरीक्षण
============================
शुक्रवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने पेटरवार प्रखंड अंतर्गत औरदाना पंचायत में मनरेगा के तहत क्रियान्वित बिरसा हरित ग्राम योजना एवं बिरसा सिंचाई कूप योजना का स्थल निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में उन्होंने योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित पदाधिकारियों को गुणवत्ता, पूर्णता एवं लाभार्थी सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जल छाजन विभाग द्वारा निर्मित तालाब एवं चेक डैम का लिया जायजा
उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने वाटरशेड विभाग द्वारा निर्माणाधीन तालाब एवं चेक डैम का जायजा लिया। स्थल पर मौजूद अभियंताओं से उन्होंने निर्माण की तकनीकी गुणवत्ता, भंडारण क्षमता एवं उपयोगिता पर चर्चा की और समयबद्ध कार्य पूर्णता का निर्देश दिया।
सीएचसी पेटरवार एवं चलकारी पीएचसी का लिया जायजा
निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), पेटरवार का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, एंबुलेंस सेवाओं एवं अन्य चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। आगे, उन्होंने चलकारी पंचायत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का भी निरीक्षण किया।
इस क्रम में पाई गई कमियों को दूर करने हेतु संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
मौके पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,जिला समन्वयक, नोडल पदाधिकारी मनरेगा आदि उपस्थित थे।
उधर, जिला पुस्तकालय में बच्चों से किया संवाद
डीडीसी श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने शुक्रवार शाम चास स्थित जिला पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया।
इस क्रम में उन्होंने पुस्तकालय में अध्ययनरत बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
वहीं, पुस्तकालय संचालन में आ रही तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
0 Comments