बिहार विधानसभा चुनाव में समता पार्टी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
पटना: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में समता पार्टी ने बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने कि घोषणा की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय मंडल ने जानकारी देते हुए कहा की समता पार्टी बिहार की सबसे पुरानी पार्टी है जिस पर बिहार की जनता को सबसे ज्यादा भरोसा है, पार्टी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। पार्टी ने बिहार को कई दिग्गज नेता दिया है एवं संस्थापक जॉर्ज फर्नीन्डिस हम सब के प्रेरणाश्रोत हैं। 1995 के बिहार विधानसभा चुनाव में समता पार्टी ने अकेले हीं 310 सीटों पर चुनाव लड़कर एवं 7 सीटों पर विजय प्राप्त किया था, उस वक्त बिहार और झारखण्ड एक हीं राज्य हुआ करता था। समता पार्टी एकबार फिर से सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के बहुत से लोग जो समता पार्टी को छोड़कर जद(यू) में चले गए थे लेकिन उनका आस्था समता पार्टी के साथ है। कई पूर्व विधायक भी समता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ते नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में क्राइम का ग्राफ बहुत बढ़ चूका है, इसका एक हीं उपाय है कि बिहार में 'योगी मॉडल' लागू होना चाहिए। समता पार्टी SIR का समर्थन करती है, वोटर वेरिफिकेशन होना अवश्यक है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर वेस्टर्न कल्चर के तर्ज पर चुनाव लड़ना चाहते हैं जो बिहार के लिए सही नहीं है। उनकी पार्टी से जुड़े अधिकांश लोग सैलरी बेस्ड एम्प्लोयी है नाकि पार्टी कार्यकर्त्ता। बिहार में बहुत से बंगालदेशी एवं नेपाली नागरिक हैं जिसमे में से अधिकांश ने बिहार में वोटर लिस्ट में अपना नाम जोड़ा है इससे विधानसभा चुनाव प्रभावित हो सकता है। हमें चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल नहीं उठाना चाहिए, उनका यह कदम बिल्कुल सही और जायज है।
0 Comments