बोकारो में संगठन की नई कार्यकारिणी गठित, प्रशांत सिन्हा बने अध्यक्ष और शिव शंकर नोनिया (पप्पू) बने महासचिव।
मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट ---- ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक तेनुघाट में हुई। इस दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें प्रशांत सिन्हा को अध्यक्ष चुना गया। बैठक में संरक्षक की भूमिका नागेश्वर कुमार, नरेश प्रसाद श्रीवास्तव, विल्सन फ्रांसिस (बबलू), पंकज पांडेय (टिल्लू), अनंत कुमार दास, शैलेश चन्द्र श्रीवास्तव (ददन), मो. शमशेर आलम और बीरेंद्र प्रसाद को सौंपी गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी में कार्यकारी अध्यक्ष: बॉबी राज, उपाध्यक्ष: मुकेश कुमार, शबा अहमद, पंकज कुमार पांडेय, अमिताभ सिन्हा, महासचिव: शिवशंकर नोनिया (पप्पू चौहान), सहायक सचिव: दिलीप कुमार, जितेन्द्र प्रसाद चौहान, जीवन सागर, विजय साव रिंकू, कोषाध्यक्ष: राजकुमार, उप कोषाध्यक्ष: सुभाष रविदास, नवीन सिन्हा को चुना गया।
इसके अलावा, कार्यकारिणी में रतन कुमार सिन्हा, अमित कुमार, मो. सेराज अंसारी, अनिल कुमार शर्मा, प्यारे लाल, शशि कुमार सिंह और प्रविण कुमार को सदस्य बनाया गया है।
प्रदेश कानूनी सलाहकार के रूप में सुभाष कटरियार उर्फ राजा और रमेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ निशु को जिम्मेदारी दी गई है।
इस मौके पर ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रितम भाटिया, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, बोकारो प्रभारी राजेश कुमार सिंह, दिनेश बनर्जी, अजय महतो, अमित दत्ता मौजूद थे। राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम भाटिया ने कहा कि इस नई कार्यकारिणी से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है, साथ ही सामाजिक और प्रशासनिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार ने बताया कि नए नवनिर्वाचित पदाधिकारी के द्वारा कार्य को सुचारू रूप से कर एसोसिएशन को मजबूती प्रदान करने में सक्षम रहेंगे। पत्रकारों की समस्या का समाधान करने में सहायता करेंगे।
कमिटी गठन के बाद एसोसिएशन के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी को शाल ओढ़ाकर, बुके देकर सम्मानित किया।
उसके बाद होली मिलन समारोह में सभी ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी ली। अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम भाटिया, प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार, रमेंद्र कुमार सिन्हा, अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा, महासचिव शिव शंकर नोनिया, उपस्थित पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, पत्रकार सहित सभी ने होली मिलन समारोह के अवसर पर होली के गानों पर अपने अपने नृत्य प्रस्तुत किया और फागुन के गीत भी गाए। जिससे सभी काफी प्रसन्न नज़र आए। सभी ने एक दूसरे पर अबीर लगाकर होली खेल कर होली की बधाई दी। सभी ने इस अवसर पर पुआ पकवान का भी आनंद उठाया।
0 Comments