Translate

रेल मंत्रालय ने बिहार के लिए 84.75 करोड़ रुपए तथा झारखंड के लिए 158.5 करोड़ रुपए किए आवंटित,, नवीनीकरणा के साथ सुरक्षित व सरल यातायत करवाने की दिशा में भारतीय रेल,,,

रेल मंत्रालय ने बिहार के लिए 84.75 करोड़ रुपए तथा झारखंड के लिए 158.5 करोड़  रुपए किए आवंटित,,                          नवीनीकरणा के साथ सुरक्षित व सरल यातायत करवाने की दिशा में भारतीय रेल,,, 



सज्जन कुमार गर्ग 
जमालपुर।अमृत भारत योजना के तहत पूर्व रेलवे क्षेत्र के आने वाले बिहार तथा झारखंड क्षेत्र के निवासियों को सुलभ तथा सरल यातायात मौहाया करने के लिए लिमिट हाइट सबवे अर्थात सीमित ऊंचाई वाले सुरंग तथा रोड अंडर ब्रिज अथवा निकली सड़क पुल के निर्माण की मंजूरी दी गई है ।जिसमें बिहार के क्रमशः पांच तथा झारखंड के अठारह लिमिट हाइट सबवे, निचली सड़क पुल का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।इस आशय की जानाकारी पूर्व रेलवे मुख्यालय के जन संपर्क पदाधिकारी ने देते हुए बताया कि पहले चरण में जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया था अब उसे चालू कर स्थानीय निवासियों को सौंप दिया जाएगा।दूसरे चरण में कई महत्वपूर्ण स्थलों पर नई योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा तथा भविष्य में और विकसित परिवेश बनाने के साथ अग्रसर है।इसके लिए रेल मंत्रालय ने बिहार क्षेत्र के लिए 84.75 करोड़ रुपए तथा झारखंड क्षेत्र के लिए 158.5 करोड़  रुपए आवंटित किया है इसके लिए बिहार के क्रमशः मुंगेर के लिए 4.48 करोड़,बांका के लिए 22 करोड़,आरहा के लिए 5.98 करोड़, भागलपुर के लिए 29 करोड़ तथा झारखंड के दुमका के लिए 15.55 करोड़, गोड्डा के लिए उनीस करोड़, काडेरमा के लिए दस करोड़,  राजमहल के लिए छ करोड़  इत्यादि स्टेशन के आसपास के क्षेत्र को चिन्हित किया गया है। वहीइन क्षेत्रों में निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है,जिसमें सेकुछ परियोजनाएं अपनी अंतिम स्वरूप देने की दिशा में है तथा शेष परियोजनाओं का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वार 26 फरवरी 2024 को किया जाना निश्चित किया गया है, इसके निर्माण से स्थानीय यातायात में सुगमता के  साथ ही साथ व्यापार संबंधी गतिविधियों में भी तेजी आएगी, इससे स्थानीय निवासियों को रेल गेट पर समय की बर्बादी से निजात मिलेगी तथा अपने समय को अपने सही तरह से सदुपयोग कर पाएंगे जिससे रोजगार के अवसर भी मिलेंगे तथा पहले से अधिक समय अपने काम को और अपने परिवार को दे पाएंगे, रेल मंत्रालय तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने व्यक्तिगत सोच के साथ इन परियोजनाओं का संकल्प लिया है तथा पैनी नजर इन सब पर बने हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments