एम आई एम की महागामा विधानसभा में एक दिवसीय कार्यक्रम सह कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
मजलिस-ए-इत्तेहादुल पार्टी ने रखा कार्यकर्ता सम्मेलन
गोड्डा: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महागामा विधानसभा के गुरुकुल स्कूल केंचुआ चौंक परिसर में बुधवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश की टीम शामिल हुए। इस दौरान मजलिस-ए-इत्तेहादुल के प्रदेश पदाधिकारियों ने बारी-बारी से पार्टी एवं लोक हित की बात रखी। साथ ही महागामा विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मो शाकिर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का कार्यक्रम मिशन 2024 के सिलसिले से रखी गई है। उन्होंने एम आई एम पार्टी को सिर्फ मुस्लिम समुदाय के पार्टी से खारिज करते हुए सभी का पार्टी बताया कि यह पार्टी मुस्लिम, इसाई, सीख, जैन, परसी, हिंदु सहित अन्य समुदायों के दबे-कुचले लोग, गरीब लोग, बेरोजगारी सहित अन्य के पार्टी है। भ्रष्टाचार, कदाचार, परिवार वाद, जातिवाद वाले लोगों के हाथ में देश की सत्ता है। जहां पर इंसाफ़ हो ही नहीं सकता। उन्होंने एम आई एम पार्टी के हितों में स्रोताओं के बीच काफी देर बात रखी। और सभी को एम आई एम पार्टी को सपोर्ट करने की अपील किया। आर एस एस के लोग इजरायल की पैरवी करने पर बताया कि ये तो कुरान की फरमान है। युहुदी, मुसरीकिन है और आर एस एस के लोग भी मुसरीकिन है। इसलिए वे लोग उनका पैरवी करेगा। मुसलमानो को सभी का नेता बनाकर भेजा है। तो हम कताई ही एक समुदाय की बात नहीं कर सकते। हमें तो सभी जाति, धर्म, समुदाय के लोगों की बात करनी है। उन्होंने वर्तमान सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जो विकास गरिब, मजलुमो का होना चाहिए था उसके जगह में केन्द्र सरकार सिर्फ पूंजीपति लोगों का विकास कर रहा है। भाजपा पार्टी मुसलमानों को पिछड़ा रहने की भरपूर कोशिश करते रहते हैं। जिस कारण एम पी, एम एल ए में मुस्लिम प्रत्याशी नहीं के बराबर उतरते हैं। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य क़ाज़ी अब्दुल मुकीत ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अल्लाह के नाम लेने वाले को दुनिया के पैदाइश से सताया गया है। आज की तारीख में ऐसा ही हो रहा है। हमारी जुबान पर ताला लगा रखा है अगर खुली तो सलाखों के पीछे। जब भारत देश आजाद हुए उसी समय फिलिस्तीन में इजरायल को बैठाया गया। उनका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने मजलिस के सिपाही को मोत्ताहीद होना का अपील किया। जब अल्लाह ने हमारे साथ कामयाबी का वादा किया है तो हम पीछे क्यों।
मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशिफ अली, वह इंजमामुल हक, पूर्व राजमहल विधानसभा अध्यक्ष राशिद खान, नासीमा खानम, असअदुल हक (उर्फ बब्लू मुखिया), लालु यादव, मो फैजान अहमद, मो इब्राहिम, मो अरसाद राही, , अब्दुस सलाम, आलमगीर आलम वह मोहम्मद एजाज आलम व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
0 Comments