Translate

सुशासन सरकार में अपराधी हुए वेलगाम : प्रणव

सुशासन सरकार में अपराधी हुए     वेलगाम : प्रणव                

जमालपुर की घटना दुखदाई, पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे,                             

सज्जन कुमार गर्ग 
जमालपुर। जमालपुर केदौलतपुर रेलवे कोलोनी में शुक्रवार की अहली सुबह बदमाशों की गोली का शिकार हुई महिला व उनके परिजन से मिलकर मुंगेरविधायक प्रणव कुमार ने ढांढस बंधाया, और घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सुशासन की सरकार में अपराधी वेलगाम हो  गए हैं यह मुंगेर जमालपुर ही नहीं संपूर्ण बिहार में अब अपराधियों की ही सरकार है।पत्रकारों से बातचीत के दौरानविधायक प्रणव कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा की नीतीश कुमार तोअब कुर्सी पकड़ कुमार हो गए हैं। बिहार में चारों तरफ अपराधी माफिया का साम्राज्य चरम पर चल रहा है। अपराधी खुले आम हत्याएं की घटनाओं को अंजाम देरहे हैं।कब किस की हत्या कर दे,अपराधी वेलगाम हो खुलेआम घुम रहे है।
उन्होंने कहा बिहार की जनता सब देख रही है। समय पर हिसाब चुकता भी कर लेगी।उन्होंने जमालपुर की घटना को दुखदाई और खौफनाक बताते हुए कहां की अब यहां पुलिस जवान भी सुरक्षित नहीं,पुलिस जवानों पर भी गोलियां दागी जा रही है। विधायक श्री कुमार ने बताया कि जमालपुर दौलतपुर रेलवे कॉलोनी में हुई घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना को अंजाम में शामिल अपराधीयों की शीघ्र गिरफ्तारी और क्षेत्र में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखे   पर बातचीत की जाएगी।मौके पर नगर अध्यक्ष शंकर कुमार सिंह सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments