Translate

हिंदी के माध्‍यम से रेलवे देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रही है.. विकास चौबे

हिंदी के माध्‍यम से रेलवे देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रही है.. विकास चौबे    
जमालपुर।मालदा मंडल में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की     बैठक का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक विकासचौबेकी अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मंडल के सभी शाखा अधिकारियों की उपस्थितिथे बैठक के आरंभ में  विद्यासागर राम वरिष्ठ अनुवादक राजभाषा द्वारा मंडल रेल प्रबंधक अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं  उपस्थित अधिकारियों का स्वागत किया।इसके उपरांत राजभाषा अधिकारी प्रभारी  बालमुकुंद श्रीवास्तव द्वारा समिति के अध्यक्ष मंडल रेल प्रबंधक और अपर मंडल रेल प्रबंधक का स्वागत किया गया।अपर मंडल रेल प्रबंधक और अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी शिव कुमार प्रसाद ने कहा कि हिंदी आज आम बोल-चाल की भाषा है।उन्होंने रेलवे कर्मियों से सरकारी कामकाज मेंसरल हिंदी केअधिक सेअधिक इस्तेमाल परजोर दिया।वही मंडल रेल प्रबंधक विकास चौबे ने कहा कि हिंदी जन जन की भाषा है एवं हिंदी के माध्‍यम से रेलवे देशको एक सूत्र में बांधने काकार्य करती है।उन्होंने सरकारी कामकाज में कठिन हिंदी के बजाय वैसी हिंदी इस्तेमाल पर जोर दिया जिसे आमलोग भी समझ सके।मंडल रेल प्रबंधक  ने राजभाषा  विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।इस अवसर पररोजगार की संभावनाएं हिंदी के परिप्रेक्ष्य में विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।इस संगोष्ठी में साहिबगंज से पधारे विजय कुमार भारती और बृजेश कुमार ने अपने विचार रखें।अंत में कनिष्ठ अनुवादक इन्द्र ज्योति राय द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Post a Comment

0 Comments