पासवा द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर विशाल राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 10 सितंबर को रांची में - आलोक कुमार दूबे
*झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो रहेंगे सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि - आलोक दूबे*
*वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव द्वारा प्रदान किया जाएगा सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो*
*रांची वि.वि.के कुलपति अजीत कुमार सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित होकर मार्गदर्शन करेंगे*
*उत्कृष्ट प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर शिक्षक गौरव सम्मान समारोह से सम्मानित किए जायेंगे - पासवा अध्यक्ष*
*देश के की प्रांतों में भी पासवा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हो रहे हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद 10 सितम्बर को पटना में रहेंगे मौजूद*
निजी विद्यालयों के हित में कार्य कर रही देश की सबसे बड़ी निजी विद्यालयों की संस्था प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पासवा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में आगामी 10 सितंबर को रांची के आर्यभट्ट सभागार मोरहाबादी रांची विश्वविद्यालय रांची में एक विशाल राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें निजी विद्यालयों के 5000 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया है।
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री रविंद्र नाथ महतो इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे तथा वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव द्वारा निजी विद्यालयों के शिक्षकों को सर्टिफिकेट तथा मोमेंटो प्रदान किया जाएगा।
पासवा के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक कुमार दूबे ने बताया कि निजी विद्यालयों के शिक्षक बहुत ही सीमित संसाधन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हैं तथा झारखंड के शिक्षण व्यवस्था को आधार प्रदान करने में उनकी भूमिका हमेशा से सराहनीय रही है किंतु यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि राज्य सरकार द्वारा झारखंड के इस आधार निजी विद्यालयों के शिक्षकों को प्रोत्साहित करने का, सम्मान समारोह आयोजित करने का कार्य हर वर्ष किया जाना चाहिए लेकिन किसी भी सामाजिक संस्था के द्वारा इनके योगदानों को नहीं सराहा जा रहा है। पासवा प्रत्येक वर्ष झारखंड के निजी विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य करती है ताकि निजी विद्यालय के शिक्षक भी उत्साह से झारखंड की शिक्षण व्यवस्था को गुणात्मक बनाने में अपना पूर्ण योगदान देते रहें।
इस सम्मान समारोह में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर भी गहन चर्चा की जाएगी तथा निजी विद्यालयों के शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रशिक्षण की भी बात होगी।
इसके साथ ही निजी विद्यालयों को वर्तमान समय में आरटीई से हो रही परेशानी तथा आरटीई के कठिन शर्तों को निरस्त करने के प्रयासों पर भी चर्चा होगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह कार्य न सिर्फ रांची में बल्कि संपूर्ण झारखंड में और झारखंड के प्रत्येक जिले में निजी विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया है,इसी क्रम में आगामी 16 सितंबर को यह सम्मान समारोह हजारीबाग में भी आयोजित होगा तथा 23 सितंबर को यह सम्मान समारोह चतरा में भी आयोजित किया जाएगा।
झारखंड के अन्य जिलों में भी सम्मान समारोह आयोजित करने की तिथि निर्धारित की जा रही है।
0 Comments