Translate

हर गांव में युवाओं का होगा सिदो कान्हू खेल क्लब गठन जिला प्रशासन गोड्डा

*◆ प्रत्येक ग्राम  में होगा सिदो कान्हू युवा खेल क्लब।*

पर्यटन कला संस्कृति एवं खेलकूद एवं कार्य विभाग द्वारा जारी झारखंड के नीति 2022 के आलोक में ग्रामीण स्तर पर खेल संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से एवं ग्रामीण युवाओं को सामाजिक सांस्कृतिक, साहित्य कला खेल कौशल विभाग एवं अन्य लोक कल्याणकारी गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सिदो कान्हू युवा खेल क्लब योजना प्रारंभ की गई है।

*इसी आलोक में उपायुक्त श्री जिशान कमर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रत्येक ग्राम पंचायत में युवा क्लब के गठन हेतु अस्थाई समिति के गठन करने का निर्देश दिया है।*


*आम सभा करेगी क्लब का गठन*

प्रत्येक गांव में सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब के गठन के लिए आम सभा बुलाई जाएगी। यह आम सभा क्लब के गठन हेतु एक स्थायी समिति का गठन करेगी जो गांव के 40 वर्ष तक आयु वर्ग के सारे युवाओं को इस क्लब का सदस्य बनाएगी। इसके सदस्य निर्वाचन द्वारा क्लब के पदाधिकारियों औ कार्यकारिणी के सदस्यों का चयन करेंगे।

*गांव खेल क्लब के पदाधिकारी करेंगे प्रखंड स्तरीय क्लब का गठन*

प्रखंड के सभी गांवों के सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य बैठक कर प्रखंड स्तरीय सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब का गठन करेंगे और इसमें भी निर्वाचन के आधार पर पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया जाएगा।

*प्रखंड के अधिकारी करेंगे जिला स्तरीय खेल क्लब का गठन*

इसी तरह एक जिले के सभी प्रखंड स्तरीय सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य जिला स्तर पर बैठक जिला स्तरीय सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब का गठन करेंगे। इसमें भी निर्वाचन द्वारा पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का चयन होगा।

*सोसायटी के रूप में होगा सभी क्लबों का रजिस्ट्रेशन*

सभी स्तर के क्लब का रजिस्ट्रेशन सोसाइटी के रूप में कराया जाएगा। झारखंड खेल प्राधिकरण राज्य स्तरीय सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब की भूमिका निभाएगा। प्रत्येक गांवों में क्लब के अंतर्गत बिरसा पुस्तकालय  की भी स्थापना होगी।

*सिद्धो कान्हू क्लब के ये होंगे मुख्य कार्य*

सिद्धो कान्हूू युवा खेल क्लब खेलकूद, सांस्कृतिक, सामाजिक, साहित्य, कला, विकास कार्य, कौशल विकास एवं अन्य लोक कल्याणकारी गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अपने क्षेत्र की प्रत्येक सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेगा तथा स्थानीय त्योहारों की विशिष्ट परंपराओं को संजोए रखने का प्रयास करेगा।
क्षेत्र की विशिष्ट नृत्य कला, गायन वादन कला, चित्रकला आदि के अनुरक्षण एवं संवर्द्धन का प्रयास करेगा और अपने क्षेत्र के ऐतिहासिक या पुरातात्विक महत्व के धरोहरों के संरक्षण एवं विकास का काम करेगा। विभिन्न खेल एवं कला में विशिष्ट युवा प्रतिभा को तराशने, निखारने के लिए प्रशिक्षण प्रदान कराने का प्रयास करेगा।

बैठक के दौरान जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार एवं सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद रहे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी देते उपायुक्त

Post a Comment

0 Comments